रिवाज संस्था व परिश्रम एकेडमी द्वारा हाउस वाइफ बैडमिंटन टूर्नामेंट का भव्य आयोजन

*रिवाज संस्था व परिश्रम एकेडमी द्वारा हाउस वाइफ बैडमिंटन टूर्नामेंट का भव्य आयोजन*

गरिमा बेदी बनीं विजेता, अनुराधा सिंह रनरअप

आगरा, 25 मई। रिवाज संस्था एवं परिश्रम एकेडमी के संयुक्त तत्वावधान में हाउस वाइफ बैडमिंटन टूर्नामेंट का सफल आयोजन आज सेक्टर-10, आवास विकास स्थित परिश्रम एकेडमी परिसर में किया गया। इस प्रतियोगिता में कुल 25 गृहिणियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और अपने खेल कौशल का शानदार प्रदर्शन किया।

प्रतियोगिता में गरिमा बेदी ने प्रथम स्थान प्राप्त कर खिताब अपने नाम किया। अनुराधा सिंह रनरअप, दिव्या जैन प्रथम रनरअप तथा विनीता सिंह द्वितीय रनरअप रहीं।

अन्य प्रतिभागियों में शामिल थीं – मंजुला सिंह, अनुपमा, विनीता सिंह, निधि बेदी, अनु अरोड़ा, सुनीता जैन, रचना वार्ष्णेय, मानसी ठुकराल, प्रवीण बाला पटेल, मुक्ता गुप्ता, विमला सिंह, कविता राय, उषा कचौड़िया, अंजू गुप्ता, निधि राजोरिया, वंदना जायसवाल, पारुल चौहान, सौम्या कौशल एवं गायत्री राज राणा। झांसी से भी प्रतिभागी महिलाओं ने इस आयोजन में सहभागिता कर आयोजन को विशेष बना दिया।

विजेताओं को के. बी. ज्वैलर्स द्वारा चांदी की बिछिया, स्वतंत्र कुमार द्वारा ट्रॉफी, राहुल बंसल द्वारा सभी प्रतिभागियों को प्रमाणपत्र प्रदान किए गए। वहीं मनीष चौधरी व अनुज बंसल ने सभी खिलाड़ियों को उपहार देकर उनका उत्साहवर्धन किया।

कार्यक्रम के दौरान मैनकाइंड फार्मा व बंसल फार्मास्युटिकल्स डिस्ट्रीब्यूशन की ओर से हेल्थ सप्लीमेंट्स वितरित किए गए और महिलाओं को वेलनेस एवं स्वास्थ्य जागरूकता से भी अवगत कराया गया। साथ ही सभी प्रतिभागियों को हेल्दी स्नैक्स एवं स्वल्पाहार भी उपलब्ध कराया गया।

इस आयोजन का समन्वयन श्वेता वार्ष्णेय ने बखूबी किया जबकि संपूर्ण व्यवस्था की जिम्मेदारी राहुल बंसल ने संभाली। महेश सारस्वत ने मीडिया प्रभारी के रूप में अपनी भूमिका कुशलतापूर्वक निभाई।

रिवाज संस्था का उद्देश्य महिलाओं को खेल के माध्यम से स्वस्थ जीवनशैली, मानसिक सशक्तिकरण और सामाजिक सक्रियता की ओर प्रेरित करना है। संस्था ने परिश्रम एकेडमी के संचालक अभिषेक चौहान एवं उनकी पूरी टीम को उत्कृष्ट व्यवस्थाओं के लिए धन्यवाद ज्ञापित किया।

Follow us on →     
No Slide Found In Slider.

Updated Video
 
gc goyal rajan
  • Related Posts

    आंबेडकर विश्वविद्यालय में अंतरराष्ट्रीय शोध सम्मेलन ICMRP-2026 का भव्य शुभारंभ, शोध और नवाचार पर हुआ मंथन

    अर्जुन रौतेला आगरा। डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय के शताब्दी वर्ष के उपलक्ष्य में शुक्रवार को खंदारी परिसर स्थित जे.पी. ऑडिटोरियम में तृतीय अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन ‘थर्ड इंटरनेशनल कॉन्फ्रेंस ऑन मल्टीडिसिप्लिनरी रिसर्च…

    15वें धर्मशाला इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल में दिखेगा अभिनय का जलवा, फिल्म ‘उस्ताद बंटू’ का होगा प्रदर्शन

    अर्जुन रौतेला आगरा। अंतरराष्ट्रीय फिल्म समारोहों में अपनी पहचान बना चुके आगरा के प्रतिभाशाली अभिनेता संकल्प भारद्वाज अब अपनी चर्चित फिल्म ‘उस्ताद बंटू’ के साथ 15वें धर्मशाला इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल…

    Leave a Reply