*देहात की खेल प्रतिभाओं ने जीते राष्ट्रीय पदक*

*देहात की खेल प्रतिभाओं ने जीते राष्ट्रीय पदक*
*************************
चंडीगढ़ में आयोजित सब जूनियर ओर कैडेट्स राष्ट्रीय प्रतियोगिता में राष्ट्रीय पदक जीतने पर गांव करीमपुर में जूडो खिलाड़ियों का जोरदार स्वागत किया गया। *कार्यक्रम आयोजक और संचालक जूडो कोच सुबोध यादव ने बताया* कि आदित्य मेमोरियल जूडो क्लब के चार खिलाड़ियों ने कैडेट्स प्रतियोगिता के अन्तर्गत 40 किलो भार वर्ग मे *अंजली ने ब्रॉन्ज़* तथा *नितिन कुमार ने 50 किलो भार वर्ग में ब्रॉन्ज़ मैडल जीत कर खेलो इंडिया यूथ गेम्स के लिए टिकट पक्का* कराया। साथ ही *सब जूनियर में अभिषेक यादव ने 44 किलो भार वर्ग में व निकिता ने 32 किलो भार वर्ग में सिल्वर मैडल* जीत कर गढ़ का नाम पूरे भारत में रोशन
किया।कार्यक्रम में *मुख्य अतिथि डी एस पी विनोद चन्द्र द्विवेदी* ने कहा देहात की प्रतिभाओं से भारत विश्व गुरु बनेगा। *विशिष्ट अतिथि भाकियू जिलाध्यक्ष दिनेश खेड़ा* ने कहा किसान के बेटे और बेटियां खेल के क्षेत्र में कीर्तिमान रच रहें हैं। *मुख्य वक्ता शिक्षाविद पर्यावरणविद और सुविख्यात कवि राजकुमार हिन्दुस्तानी* ने कहा कि उन्नीस मार्च 2015 को स्थापित आदित्य मैमोरियल जूडो क्लब ने मात्र 6 वर्ष के अंतराल में 300 से अधिक मेडल के साथ पूरे भारत में विशेष पहचान बनाई है। *विशिष्ट अतिथि प्रधानाचार्य और समाजसेवी अमृत सिंह* ने खिलाड़ियों के लिए हर सम्भव मदद का आश्वासन दिया। *विशिष्ट अतिथि मैनेजिंग डायरेक्टर और समाज सेवी उमेश सेनरा* ने कहा प्रतिभाओं का सम्मान ही देश का सम्मान है।इस मौके पर *अध्यक्ष सौलाल यादव जूडो क्लब के मार्गदर्शक समाजसेवी जगमाल यादव सोशल एक्टिविस्ट विवेक शर्मा*
पप्पू प्रधान गौरव प्रधान बिजेंद्र सतवीर के साथ दर्जनों राष्ट्रीय खिलाड़ी और भारी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।

*रिपोर्ट;-दीपक सागर*

Follow us on →     
No Slide Found In Slider.

Updated Video
 
gc goyal rajan
  • Related Posts

    सिंगर रिहाना के घर पर हुई फायरिंग

    गुजरात प्रदेश मुस्लिम समाज के पवित्र रमजान महीने में सूरत शहर के राजमार्ग पर लारी गल्ले लगाने की अनुमति के लिए सुरत शहर कांग्रेस कमेटी के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व नगर सेवक श्री असलम भाई सायकल वाला की मांग

    गुजरात हेड राजेंद्र तिवारी कि खास रिपोर्ट गुजरात प्रदेश में इस समय मुस्लिम समाज के लोगों का रमजान महीना होने पर सूरत शहर के राजमार्गों पर रात के समय फुटपाथ…

    Leave a Reply