गुजरात प्रदेश सुरत शहर
22/07/2025
सूरत: द सदर्न गुजरात चेम्बर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री और सदर्न गुजरात चेम्बर ट्रेड एंड इंडस्ट्रीज डेवलपमेंट सेंटर द्वारा 18 से 20 जुलाई 2025 तक सरसाणा स्थित सूरत इंटरनेशनल एग्जीबिशन एंड कन्वेंशन सेंटर में आयोजित ‘विवनीट एग्जीबिशन – 2025’ को खरीदारों की ओर से जबरदस्त प्रतिसाद मिल रहा है। दो दिनों में 6380 विजिटर्स और 580 से अधिक अन्य शहरों के जेन्युइन खरीदारों ने इस प्रदर्शनी का दौरा किया है।
चेम्बर ऑफ कॉमर्स के अध्यक्ष श्री निखिल मद्रासी ने बताया कि यार्न से कपड़ा बनाने वाले सूरत समेत दक्षिण गुजरात के वीवर्स, निटर्स, टेक्निकल टेक्सटाइल्स और फैब्रिक मैन्युफैक्चरर्स को बी2बी प्लेटफॉर्म उपलब्ध कराने के उद्देश्य से विवनीट एग्जीबिशन आयोजित किया गया है।
भारत की प्रमुख कपड़ा मंडियों जैसे इंदौर, कटक, जयपुर, पुणे, बनारस, ग्वालियर, हैदराबाद, बेंगलुरु, चंडीगढ़, लुधियाना, कोलकाता, लखनऊ, चेन्नई, मुंबई और दिल्ली से फैब्रिक के बड़े खरीदार और कॉर्पोरेट हाउसों के परचेज मैनेजरों ने प्रदर्शनी का अवलोकन किया। जिससे एक्ज़ीबिटर्स को लाखों मीटर ग्रे फैब्रिक और साड़ियों के ऑर्डर प्राप्त हुए। इसके अलावा फैशन डिजाइनिंग के छात्रों ने भी प्रदर्शनी का दौरा किया।
विवनीट एग्जीबिशन में हॉस्पिटल कर्टेन्स (वॉटर रिपेलेंट, एंटी माइक्रोबायल और फायर रिटार्डेंट), शावर कर्टेन्स, ड्रेपरीज़ ब्लैकआउट और व्हाइटआउट फैब्रिक, माइक्रोफाइबर पॉलिएस्टर फैब्रिक, माइक्रोफाइबर बेडशीट्स, कम्फर्टर फैब्रिक, माइक्रोफाइबर डुवेट फैब्रिक, माइक्रोफाइबर डुवेट्स और डुवेट कवर, पिलो कवर, माइक्रोफाइबर बेडस्प्रेड, प्लेटेड माइक्रोफाइबर बेडस्कर्ट्स, डिजिटल प्रिंटेड ब्लैकआउट फैब्रिक और अल्ट्रासोनिक ब्लैकआउट फैब्रिक का प्रदर्शन किया जा रहा है।
प्रमुख टेक्सटाइल समूहों और डिजाइनरों द्वारा पारंपरिक-एथनिक और फैशन वस्त्रों का जीवंत कलेक्शन प्रस्तुत किया जा रहा है। पारंपरिक साड़ियों से लेकर अत्याधुनिक फ्यूजन वस्त्रों तक, यह प्रदर्शनी स्थानीय और निर्यात बाजार को आकर्षित करने वाले उत्पादों की विविध श्रृंखला प्रस्तुत करती है।विशेष विभाग यार्न, टिकाऊ सामग्री, तकनीकी कपड़े और नई पीढ़ी की बुनाई तकनीकों में नवाचार को समर्पित हैं। तकनीक की बात करें तो एक स्टॉल ‘गोसतु’ का है, जहाँ विजिटर्स रिमोट-नियंत्रित बुनाई तकनीक का अनुभव कर रहे हैं। इस समाधान के साथ, कपड़ा निर्माता अपनी वीविंग मशीनों को घर या दूरस्थ स्थानों से संचालित कर सकते हैं, जिससे लूम उद्योग में ऑटोमेशन और सुविधा आती है। इसके अलावा रियल एस्टेट स्टॉल्स इंडस्ट्रियल पार्कों की जानकारी भी प्रदान कर रहे हैं।
नीटिंग सेगमेंट यह दर्शा रहा है कि किस तरह आधुनिक निटिंग तकनीकें कपड़ा निर्माण में बदलाव ला रही हैं। डोला सिल्क, रशियन सिल्क, टिश्यू सिल्क, प्योर विस्कोस, मलमल सिल्क, हेवी कॉटन सिल्क, नेचुरल क्रेप, शिफॉन, डेनिम, कॉटन ट्विल्स, पॉलिएस्टर वूल, प्योर ब्लेंडेड लिनन आदि कपड़ों की विशाल श्रृंखला खरीदारों को आकर्षित कर रही है।
कल रविवार होने के कारण खरीदारों और विजिटर्स की भारी भीड़ की संभावना है टी यन न्यूज 24 आवाज जुर्मके खिलाफ सूरत से संवाददाता राजेंद्र तिवारी के साथ नरेंद्र प्रताप सिंह कि खास रिपोर्ट स्थानीय प्रेस नोट और विज्ञापन के लिए संपर्क करें 9879855419
Updated Video




Subscribe to my channel





