सूरत में रवि रांदल माताजी की भव्य शोभायात्रा निकाली गई, भक्तिमय वातावरण में हुआ विसर्जन
आज आषाढ़ी अमावस्या और दीवास के पावन अवसर पर सूरत शहर के खास तौर पर रांदेर गांव में बसे खलासी समाज द्वारा परंपरागत रूप से रवि रांदल माताजी की भव्य शोभायात्रा का आयोजन किया गया। समाज की बहनों द्वारा हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी आषाढ़ी नोम के दिन ज्वारा बोकर श्रद्धाभाव से माताजी की पूजा-अर्चना की गई, और आज अमावस्या की दीवास पर ढोल-नगाड़ों के साथ भक्तिभाव से शोभायात्रा निकाली गई और परंपरागत रूप से ताप्ती नदी में विसर्जन किया गया।
इस शोभायात्रा में 80 से अधिक बहनों ने भाग लिया और गहरे भक्ति भाव से माताजी का विसर्जन किया। यात्रा के दौरान संपूर्ण वातावरण भक्तिमय हो गया था और भजन-कीर्तन की धुनों से माहौल गूंज उठा।
टी यन न्यूज 24 आवाज जुर्मके खिलाफ सूरत से संवाददाता राजेंद्र तिवारी के साथ नरेंद्र प्रताप सिंह की खास रिपोर्ट स्थानीय प्रेस नोट और विज्ञापन के लिए संपर्क करें 9879855419
Is this conversation helpful
Updated Video





Subscribe to my channel




