आरबीएस मैनेजमेंट टेक्नीकल कैम्पस में विकसित उत्तर प्रदेश 2047 पर व्याख्यान

आरबीएस मैनेजमेंट टेक्नीकल कैम्पस में विकसित उत्तर प्रदेश 2047 पर व्याख्यान

 

अर्जुन रौतेला आगरा। राजा बलवंत सिंह मैनेजमेंट टैक्नीकल कैम्पस खंदारी फार्म, आगरा में आज दिनांक 4 अक्टूबर (शनिवार) 2025 को विकसित उत्तर प्रदेश 2047 विषय पर एक विचारोत्तक व्याख्यान का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम देश की स्वतंत्रता शताब्दी वर्ष 2047 तक राष्ट्र को विकसित भारत में बदलने के भारत सरकार के सपने को साकार करने की दिशा में उत्तर प्रदेश की भूमिका पर बार्ता का आयोजन किया गया।

 

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि प्रो. डी.पी. सिंह (शिक्षा सलाहकार, माननीय मुख्यमंत्री जी, उत्तर प्रदेश एवं पूर्व अध्यक्ष यू.जी.सी.) ने कहा कि उत्तर प्रदेश देश का सबसे अधिक जनसंख्या वाला राज्य है और यह उत्तर प्रदेश भारत सरकार के विकसित भारत 2047 के विजन को कामयाब बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभायेगा। अपने विशाल मानव संसाधन आधार, ऐतिहासिक विरासत और मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ की जोरदार औद्योगिक नीति द्वारा उत्तर प्रदेश भारत की विकास यात्रा का इंजन बन सकता है। उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा प्रोत्साहित आधुनिक कृषि पद्धतियों, कृषि तकनीकी, खाद्य प्रसंस्करण उद्योगों और वेत्यूचेन डेवलपमेंट को अपनाकर देश की खाद्य सुरक्षा में आत्मनिर्भर बन सकता है। उत्तर प्रदेश सरकार प्रदेश के समग्र विकास के रोड मैप को आकार देने में शिक्षा नवाचार और युवाओं की भागीदारी से महत्वपूर्ण भूमिका निभायेगी। विजन 2047 अभियान का मुख्य संकल्प भारत को ज्ञान की महाशक्ति और वैश्यिक लीडर के रूप में बदलना है। विकसित भारत के लक्ष्य को प्राप्पा करने के लिए युवाओं को भारतीय शिक्षा प्रणाली के माध्यम से देश की सांस्कृतिक प मानवीय मूल्यों से जुड़ना पड़ेगा। भारत को दुनिया भर में शाति, सामाजिक समरसता, राष्ट्रीय एकता और स‌द्भावना का प्रयास करते हुए एक शौम्य शक्ति की राजधानी के रूप में उभारने के लिये गुणवत्ता पूर्ण शिक्षा की जरूरत है। देश को कौशल की राजधानी बनाने के लिए प्राथमिक, माध्यमिक, उच्च व तकनीकी संस्थानों की शिक्षा प्रणाली की गुणवत्ता में सुधार पर ध्यान केन्द्रित करना चाहिए। शिक्षा व्यापक हो जिसमें समग्र विकास, तकनीकी उन्नति, कौशल संवर्धन और उद्योग संवालित तथा माँग संचालित दृष्टिकोणों पर ध्यान केन्द्रित किया जाना चाहिए। इसके लिए शैक्षणिक संस्थानों को आपस में सहयोग करने पर विचार करना चाहिए। शिक्षा में सहयोग, ससाधन-साझाकरण और सामूहिक विकास को बढ़ावा देने के लिए आगरा में एक ‘एजुकेशन कंसोर्टियम बनना चाहिए जिससे उत्तर प्रदेश को विकसित प्रदेश बनाने में सहयोग मिलेगा।

 

विशिष्ट अतिथि प्रोफेसर राजेश धाकरे (पूर्व कुलपति, महाराजा सूरजमल ब्रज विश्वविद्यालय, भरतपुर) ने कहा कि शहरी नागरिकों से स्वास्थ्य जागरूकता का काफी अभाव है। उन्होंने कहा कि ‘एक स्वस्थ जनसंख्या एक मजबूत और विकसित राष्ट्र की रीढ़ होती है और इसलिए ग्रामीण क्षेत्रों में स्वारथ्य जागरूकता फैलाना प्राथमिकता बननी चाहिए। उन्होने कहा कि आधुनिक जीवन में खासकर युवाओं में तनाव की बढ़ती समस्या एक चिंताजनक विषय है। उन्होंने बताया कि तनाव प्रबंधन को भी समान महत्व दिया जाना चाहिए क्योंकि तनाव मुक्त और संतुलित जीवन शैली व्यक्तिगत और राष्ट्रीय उत्पादकता दोनों में योगदान करेगी। यदि शिक्षा मात्र भाषा में दी जाये तो शिक्षार्थियों के लिए समझने में आसानी होगी।

 

विशिष्ट अतिथि श्री विनोद चौधरी एस.डी.एम. खेरागढ़ ने कहा कि हमारी प्राथमिकता है कि उत्तर प्रदेश को एक आदर्श राज्य बनाया जाये। जहाँ सनी नागरिकों को बेहतर जीवन जीने का अवसर मिल सके। हम विकास के पथ पर निरन्तर आगे बढ़ रहे हैं और हमें विश्वास है कि उत्तर प्रदेश शीघ्र ही भारत का एक अग्रणी राज्य होगा। उत्तर प्रदेश की परिवर्तन यात्रा, सुशासन व नागरिक भागीदारी की भूमिका भी महत्वपूर्ण है।

 

संस्थान के निदेशक प्रो (डों) ए. एन. सिंह ने कहा कि हमारा संस्थान उत्तर प्रदेश सरकार के अनुरूप भविष्य के लिये प्रोफेशनल्स को विकसित करने के लिए प्रतिबद्ध है। शैक्षणिक संस्थानों को कौशल विकास के साथ-साथ सामाजिक व आर्थिक परिवर्तन के प्रेरक के रूप में कार्य करने की भूमिका पर जोर दिया। शिक्षा संस्थानों, विश्वविद्यालयों, उद्योगों एवं सरकार के बीच सहयोगात्मक प्रयास से ही उत्तर प्रदेश विकसित प्रदेश की श्रेणी में शुमार हो सकता है।

 

प्रो. (डी) पायल गर्ग (निदेशक, प्रशासन एवं वित्त) ने कहा कि राष्ट्र निर्माण की दिशा में प्रेरित करने में प्रदेश सरकार के द्वारा बलाये जा रहे जागरुकता अभियान, उत्तर प्रदेश को विकसित प्रदेश बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभायेंगे। संस्थान छात्रों में नैतिक मूल्यों व त्तसामाजिक जिम्मेदारी के भाव को बढ़ाने के लिए निरन्तर प्रयास करेगा।

 

कार्यक्रम का संचालन सुप्रभा शर्मा ने किया।

 

इस अवसर पर डॉ. के. के शर्मा (डीन, फैकल्टी ऑफ बिजिनिस एडमिनिस्ट्रेशन), डॉ. गुंजन सिंह (डीन, फैकल्टी ऑफ कम्प्यूटर एप्लीकेशन्स) वी के सिंह (डीन, प्लेसमेंट), प्रो. डी पंकज सक्सेना, प्रो. डॉ. डी एस यादव, प्रो. डॉ. के. के गोयल, वॉ राजीव रतन्, अर्चना गंगवार, सुदूर खान, डी. विवेक कुमार, प्रियंका अग्रवाल, मनीष प्रसाद, डॉ. संदीप वर्मा, मनोज कुमार चौहान, अमित कोहली, मयंक गौतम् अभय शंकर मुदगल, विकास यादव, कुलदीप कुमार, संदीप सिंह, डॉ. मिताली चतुर्वेदी, नेहा पाराशर, ज्ञानेन्द्र तौमर, मनीकांत शर्मा, कौशल बघेल, डॉ अंशिका हजेला, डॉ. रशाक जैन, रितिका अग्रवाल, अंशिका सिंह, रजनीश कुमार, शिवानी शर्मा, सुशील चौहान अभिनव, संग्राम सिंह परिहार शैलेन्द्र कुमार, रोबिल कुमार आदि उपस्थित रहे।

Follow us on →     
No Slide Found In Slider.

Updated Video
 
gc goyal rajan
  • admin

    एडिटर इन चीफ़ प्रेम चौहान हम प्रत्येक जनमानस एवं भारतीय संविधान की गरिमा को ध्यान में रखते हुए काम करतें हैं। जो समाचार पत्र, मैगज़ीन, वेबसाइट या अन्य मीडिया संगठन में सामग्री की गुणवत्ता, दिशा और नीति का निर्धारण करतें हैं। समाचार रिपोर्टों की सटीकता, निष्पक्षता और समयबद्धता सुनिश्चित करते हैं । हम अपनी टीम, वेब पोर्टल या चैनल के सम्पादकीय विभाग का नेतृत्व करते हैं, रणनीतिक दिशा तय करते हैं, और किसी भी महत्वपूर्ण मुद्दे पर संगठन की आवाज़ बनते हैं। इसके अलावा, हम नए विचारों, शैलियों और रिपोर्टिंग मानकों को बढ़ावा देते हुए संगठन के उद्देश्य को आगे बढ़ाते हैं।

    Related Posts

    बजरंगदल सेवा सप्ताह के तहत किरावली में हुआ वृक्षारोपण, विहिप क्षेत्रीय संगठन मंत्री मुकेश खांडेकर ने लगाया बरगद का पौधा

    बजरंगदल सेवा सप्ताह के तहत किरावली में हुआ वृक्षारोपण, विहिप क्षेत्रीय संगठन मंत्री मुकेश खांडेकर ने लगाया बरगद का पौधा किरावली। बजरंगदल के सेवा सप्ताह कार्यक्रम के अंतर्गत रविवार को…

    यमुना एक्सप्रेसवे से पहले सड़क पर अतिक्रमण बना हादसों की वजह, स्थानीय लोगों ने उठाए सवाल

    यमुना एक्सप्रेसवे से पहले सड़क पर अतिक्रमण बना हादसों की वजह, स्थानीय लोगों ने उठाए सवाल   आगरा। यमुना एक्सप्रेसवे से पहले स्थित होटलों के बाहर पर्याप्त पार्किंग व्यवस्था न…

    Leave a Reply