बहराइच* सड़क किनारे खेत में ट्राली बैग के अन्दर मिला अज्ञात तीन वर्षीय नवजात बालिका का शव *मनोज त्रिपाठी

बहराइच जिला के जरवल रोड थाना क्षेत्र में सड़क मार्ग किनारे गन्ने के खेत में पड़े एक लावारिश ट्राली बैग में नवजात बालिका का शव मिलने से हड़कंप मच गया है। मासूम का शव देखकर हर किसी का दिल दहल गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव व बैग को कब्जे में लेते हुए जांच शुरू कर दी है। ग्रामीणों के अनुसार शव तीन से चार दिन पुराना बताया जा रहा है। जानकारी के मुताबिक शुक्रवार की शाम करीब साढ़े पांच बजे जरवल रोड थाना क्षेत्र में परसोहर व जतौरा गांव की सीमा पर परसोहर से जतौरा जाने वालें सड़क मार्ग के किनारे देशराज सिंह के गन्ने के खेत में बकरियां चरा रही गांव की महिलाओं को एक लाल रंग का लावारिश ट्राली बैग पड़ा दिखा । महिलाओं ने जिसकी सूचना जतौरा ग्राम प्रधान अजमत को दी। प्रधान की सूचना पर पहुंची जरवल रोड पुलिस ने लावारिश ट्राली बैग को खोला तो उसमें कपड़े और तीन वर्षीय नवजात बालिका का शव मिला। बैग से अज्ञात बालिका का शव मिलने से पूरे क्षेत्र में हड़कंप मच गया है। आशंका जताई जा रही है कि बालिका की हत्या कर शव को ठिकाने लगाया गया है। फिलहाल मासूम कहां की है, क्यों उसकी हत्या की गई और कैसे उसका शव जतौरा पहुंचा ? ये तमाम सवाल लोगों को परेशान कर रहे है। बैग में बालिका का शव फेंके जाने से पुलिस गश्त पर भी सवाल खड़े हुए हैं? ग्रामीणों के मुताबिक बालिका शव तीन से चार दिन पुराना लग रहा है। बैग में बालिका का दुपट्टे से मुंह बंधा हुआ था। बैग से कुछ कटी व खड़ी सुपाड़ी भी बरामद हुई है। फिलहाल पुलिस ने शव व बैग कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। जरवल रोड थाना प्रभारी संतोष सिंह ने बताया शुक्रवार की शाम ग्राम प्रधान की सूचना पर जातौरा परसोहर सड़क मार्ग के किनारे गन्ने के खेत में पड़े लावारिश बैग में तीन वर्षीय अज्ञात बालिका का शव मिला है। बालिका की पहचान नहीं हो सकी है। शव का वीडियो ग्राफी करा कर मोर्चरी हाउस भेजा गया है। सभी बिंदुओं पर जांच की जा रही है। जल्द ही घटना का खुलासा किया जाएगा।मनोज त्रिपाठी 8081466787. बहराइच।

Follow us on →     
No Slide Found In Slider.

Updated Video
 
gc goyal rajan
  • मनोज त्रिपाठी बहराईच

    स्वतंत्र पत्रकार एवम् सोसल मीडिया के चर्चित सूचना अधिकार कार्यकर्ता - मनोज त्रिपाठी।

    Related Posts

    गुजरात प्रदेश सुरत शहर में सनातन धर्म प्रेमियों के द्वारा गौ माता को राष्ट्र माता घोषित करने के लिए सूरत शहर जिला कलेक्टर को आवेदन पत्र सोपा

    गुजरात प्रदेश सुरत शहर में सनातन धर्म प्रेमियों के द्वारा आज सुबह ११ बजे वनीता विश्राम ग्राउंड आठवां गेट से एक विशाल रैली स्वरूप सूरत शहर जिला कलेक्टर को आवेदन…

    पश्चिम एशिया में युद्ध की स्थिति से सूरत के हर उद्योगों पर प्रतिकूल असर की आशंका गुजरात प्रदेश सूरत शहर के चेंबर ऑफ कॉमर्स की धारणा

    गुजरात हेड राजेंद्र तिवारी कि खास रिपोर्ट पश्चिम एशिया में युद्ध जैसी स्थिति से सूरत के उद्योगों पर प्रतिकूल असर की आशंका: चैंबर ऑफ कॉमर्स सूरत: पश्चिम एशिया में संयुक्त…

    Leave a Reply