गुजरात प्रदेश के अहमदाबाद ट्राफिक पुलिस के हेड कांस्टेबल का निलम्बन तत्काल वापस लेने की चारों तरफ से उठ रही मांग कांस्टेबल को तत्काल सर्विस पर बहाल करने के लिए उचित कार्य वाही की जरूरत

22/12/2025 टी यन न्यूज 24 गुजरात हेड राजेंद्र तिवारी कि खास रिपोर्ट

* गुजरात प्रदेश के अहमदाबाद पुलिस द्वारा निलंबित किए गए हेड कांस्टेबल को तत्काल ड्यूटी पर बहाल करने के निर्णय पर गंभीर विचार आवश्यक*

पुलिसकर्मी गालियाँ सुनने या अपमान सहने के लिए नौकरी नहीं करते। यदि किसी पुलिसकर्मी द्वारा वास्तव में कोई अपराध हुआ हो, तो कानून के अनुसार निष्पक्ष और पूर्ण जाँच होनी चाहिए और उसके बाद ही उचित कार्रवाई की जानी चाहिए। जाँच के बिना एक तरफ़ा निर्णय लेना अनुचित और अन्यायपूर्ण है।

मान लेते हैं कि पुलिस व्यवस्था में खामियाँ हैं, यह भी मान लेते हैं कि कुछ पुलिसकर्मी गलत हो सकते हैं। लेकिन क्या इससे आम नागरिकों को अपने संस्कार भूल जाने का अधिकार मिल जाता है? सड़क पर पुलिस का आईडी कार्ड फेंक देना, गाली देना, खुद को वकील बताकर कानून की धमकी देना—यह किस तरह के नागरिक संस्कार दर्शाता है?

कानून सभी के लिए समान है। पुलिस से गलती हो तो उस पर कार्रवाई होनी चाहिए, लेकिन पुलिसकर्मियों का सार्वजनिक अपमान भी उतना ही गंभीर मुद्दा है। व्यवस्था को सुधारने की आवश्यकता है, तोड़ने की नहीं। एक तरफ़ा वीडियो और सोशल मीडिया पर चलने वाले ट्रायल से न्याय नहीं होता।

संयम, संस्कार और कानून पर विश्वास—यही लोकतंत्र और न्याय का सच्चा मार्ग है। टी यन न्यूज 24 आवाज जुर्मके खिलाफ गुजरात हेड राजेंद्र तिवारी के साथ राजेश देसाई कि खास रिपोर्ट

Follow us on →     
No Slide Found In Slider.

Updated Video
 
gc goyal rajan
  • Related Posts

    गुजरात प्रदेश के अहमदाबाद वडोदरा/ राजकोट में जी यस टी की चोरी का गजब खुलासा

    गुजरात हेड राजेंद्र तिवारी कि खास रिपोर्ट गुजरात प्रदेश में फर्जी । चोरी का खुलासा, गरीब और मजदूर वर्ग के लोगों का दुरुपयोग चिंताजनक सूरत, अहमदाबाद, वडोदरा एवं राजकोट में…

    गुजरात प्रदेश सरकार के शिक्षा महोत्त्सव पर सवाल+++++++

    गुजरात हेड राजेंद्र तिवारी कि खास रिपोर्ट सरकारी स्कूलों में बढ़ते शैक्षणिक स्तर के संकट पर गंभीर चिंतागुजरात सरकार एक ओर राज्यभर में प्रवेशोत्सव और शिक्षा महोत्सव का आयोजन कर…

    Leave a Reply