२२/१२/२०२५ टी यन न्यूज 24 गुजरात हेड राजेंद्र तिवारी कि खास रिपोर्ट
गुजरात प्रदेश सूरत शहर के न्यू सिविल हॉस्पिटल में नर्सिंग काउंसिल के उपप्रमुख इकबाल कड़ी वाला पर हुआ जान लेवा हमला
सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक एक युवक ने गुजरात प्रदेश सुरत शहर के न्यू सिविल हॉस्पिटल के नर्सिंग काउंसिल के उप प्रमुख श्री इकवाल कड़ी वाला पर जानलेवा हमला किया। इस हमले में इकबाल कड़ीवाला सहित कुल तीन लोग घायल हुए
यह घटना आज सुबह न्यू सिविल अस्पताल के मुख्य गेट के पास घटी, जहां अचानक अफरा-तफरी मच गई। हमलावर की पहचान चेतन सोलंकी नाम के युवक के रूप में हुई है। शैतान सोलंकी ने अचानक हमला कर इकबाल कड़ीवाला और अन्य दो लोगों पर चाकू से वार किया।
घायलों को तत्काल उपचार के लिए न्यू सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनकी हालत फिलहाल स्थिर बताई जा रही है।
घटना की जानकारी मिलते ही खटोदरा पुलिस स्टेशन की टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने हमलावर चेतन सोलंकी को हिरासत में लेकर उससे पूछताछ शुरू कर दी है। हमले के पीछे का कारण अभी स्पष्ट नहीं हो पाया है, हालांकि पुलिस आपसी रंजिश या किसी गंभीर विवाद की आशंका जता रही है।
इस घटना के बाद न्यू सिविल अस्पताल परिसर में तनाव का माहौल देखा गया।
टी यन न्यूज 24 आवाज जुर्मके खिलाफ गुजरात हेड राजेंद्र तिवारी के साथ राजेश देसाई कि खास रिपोर्ट स्थानीय प्रेस नोट और विज्ञापन के लिए संपर्क करें 9879855419
Updated Video





Subscribe to my channel



