संवादाता अर्जुन रौतेला आगरा। हरि बोल ट्रस्ट आगरा द्वारा आयोजित 11वें सामूहिक एकादशी उद्यापन एवं सर्वजातीय सामूहिक विवाह समारोह का आयोजन 28 जनवरी से 30 जनवरी तक एकलव्य वाटिका, मनोहरपुर, बलकेश्वर रोड आगरा पर किया जा रहा है। 11 जोड़ों का सामूहिक विवाह संपन्न होगा। 28 जनवरी दिन बुधवार को एकलव्य वाटिका, मनोहरपुर में मेहंदी उत्सव, बच्चों के सांस्कृतिक कार्यक्रम, भारतीय संस्कृति एवं सभ्यता पर एक नाटक का आयोजन और महिला संगीत में 11 बेटियों ने अपने हाथों में पिया के नाम की मेहंदी रचाई। साथ ही गणेश वंदना की सुंदर प्रस्तुति दी गई। कार्यक्रम के अंत में सब ने भोजन प्रसादी ग्रहण की। सामूहिक विवाह और एकादशी उद्यापन के लिए कार्यक्रम स्थल पर मंच और मंडप तैयार हो गए हैं। ट्रस्ट के पदाधिकारी एवं सदस्य तैयारियों में लगे हैं। बेटियों के विवाह को लेकर सभी उत्साहित हैं।

ट्रस्ट की संस्थापिका ममता सिंघल ने बताया कि 28 जनवरी को मेहंदी उत्सव और बच्चों के सांस्कृतिक कार्यक्रम भव्य रूप से आयोजित किए गए। बेटियों के हाथों में मेहंदी लगाई गई। लेडीज संगीत का कार्यक्रम हुआ। मेहंदी उत्सव और लेडीज संगीत में लोकगीतों पर महिला सदस्यों ने जमकर नृत्य और धमाल किया। उसके बाद पुरानी सभ्यता के ऊपर एक नाटक जो पुरानी सभ्यता भूलते जा रहे हैं घर-घर में पहले शादी की रस्में निभाई जाती थी वह रस्में लुप्त होती जा रही हैं, उसके ऊपर एक नाटक का आयोजन भी बहनों द्वारा किया गया।

ट्रस्ट के अध्यक्ष जितेंद्र गोयल (जीतू) ने बताया कि 29 जनवरी को सुबह 7:00 बजे दीप प्रज्वलन के साथ कार्यक्रम की शुरुआत होगी। प्रातः 8 बजे देव पूजन के बाद एकादशी का श्रवण, 11 बजे आरती एवं दोपहर 12 बजे ब्राह्मण भोज एवं फलाहार, 2 बजे देव विसर्जन और समापन होगा। उन्होंने बताया कि 30 जनवरी को 11 जोड़ों का सामूहिक विवाह का आयोजन होगा। प्रातः 8 बजे हवन पूजा, 9 बजे गौ पूजन और आरती, 11 बजे ब्राह्मण भोज एवं फलाहार, दोपहर 1:00 बजे अतिथि भोज के उपरांत कार्यक्रम का समापन होगा। 11 बेटियों के विवाह समझ में प्रत्यय से 11 दूल्हों की भव्य बारात निकाली जाएगी। वैदिक रीति रिवाज से विवाह की मांगलिक क्रियाएं संपन्न कराई जाएगी। शाम को बेटियों की विदाई होगी।

इस अवसर पर मुख्य रूप से ममता सिंघल, जितेंद्र गोयल, मोहन अग्रवाल, वीरेंद्र मित्तल, हरीश पंजवानी, महेश निषाद, मोहित अग्रवाल, शिवमंगल गुप्ता, शैलेंद्र गुप्ता, मोहित अग्रवाल, शैलू गौतम, अनिकेत अग्रवाल, विष्णु कटारा, नीरज शाक्य, भोला अग्रवाल, यश अग्रवाल एवं महिला मंडल विनीता अग्रवाल, अर्चना अग्रवाल, डोली अग्रवाल, दीप्ति गुप्ता, प्रियंका गोयल, प्रतिभा मित्तल, कल्पना अग्रवाल, नीता बत्रा, मीना गर्ग, राजकुमारी, मीनू जिंदल, सीमा अग्रवाल, रुचि गोयल, राखी गुप्ता, पूजा गुप्ता, शिल्पी गोयल, सुनीता कपूर, नेहा अग्रवाल, प्रीति अग्रवाल, श्वेता शर्मा, मनीष अग्रवाल आदि उपस्थित थे।
अन्य खबरों हेतु संपर्क करें संवाददाता अर्जुन रौतेला 8868868461
Updated Video




Subscribe to my channel





