गुजरात प्रदेश सुरत शहर के मुस्लिम बाहुल्य विस्तार के सम्मानित लोगों ने दिनांक 18/02/2026 से प्रारंभ होने वाले पवित्र रमज़ान माह के दौरान सूरत शहर के मुस्लिम बहुल क्षेत्रों में खाने पीने की दुकानों को देर रात से सुबह तक चालू रखने की व्यवस्था बाबत में सुरत शहर पुलिस कमिश्नर श्री अनुपम सिंह गहलोत जी को आवेदन पत्र दिया जिसमें कहा गया की मुस्लिम समाज का पवित्र रमज़ान माह प्रारंभ हो रहा है, जो लगभग एक महीने तक चलेगा। रमज़ान के पवित्र महीने में रोज़ेदारों को सहरी एवं इफ्तार के समय पीने के पानी की विशेष आवश्यकता रहती है। इसे ध्यान में रखते हुए वर्षों से सूरत शहर सहित पूरे गुजरात में मुस्लिम बहुल क्षेत्रों में खाने पीने की दुकानें देर रात से सुबह तक चालू रखी जाती हैं।
अतः संबंधित प्रशासन से विनम्र अनुरोध है कि पवित्र रमज़ान माह के दौरान सूरत शहर के आंबावाड़ी, चोकबाजार, रांदेर, अडाजण पाटिया, हजीरा रोड, सलाबतपुरा, सागरामपुरा, उधना, लिंबायत, नवसारी बाजार, तलावड़ी, नानपुरा, कदरशाह नाल, होड़ी बंगला, रामपुरा, गोपीपुरा, मोमिनवाड़ा, वडका चकला, कंसाड, रेलवे स्टेशन तथा अन्य सभी मुस्लिम बहुल क्षेत्रों में खाने पीने की दुकानों को देर रात से सुबह तक चालू रखने हेतु आवश्यक निर्देश जारी कर उचित व्यवस्था की जाए। हमें विश्वास है कि प्रशासन धार्मिक भावनाओं एवं जनहित को ध्यान में रखते हुए शीघ्र सकारात्मक निर्णय लेगा।
सुरत शहर पुलिस कमिश्नर श्री अनुपम सिंह गहलोत जी को आवेदन पत्र देने वालों में श्री असद भाई कल्याणी पूर्व नगर सेवक सुरत महानगर पालिका के साथ
श्री हबीब भाई वोडरा
शरीफ भाई शॉप
हनीफ शॉप
तुरेखल पटेल
आरिफ सानगर के साथ ही दलित अधिकार निर्भीक पानेरिया सहित सभी पदाधिकारी एवं युवा अग्रणी उपस्थित रहे।
टी यन न्यूज 24 आवाज जुर्म के खिलाफ गुजरात हेड राजेंद्र तिवारी के साथ राजेश देसाई कि खास रिपोर्ट स्थानीय प्रेस नोट और विज्ञापन के लिए संपर्क करें 9879855419
Updated Video




Subscribe to my channel




