गुजरात हेड राजेंद्र तिवारी कि खास रिपोर्ट
गुजरात प्रदेश सुरत शहर के अमरोली क्षेत्र में स्थित कोसाड आवास योजना में आज (11 मार्च) एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है। आवास के एक बिल्डिंग के पास से गुजरने वाली सड़क के किनारे एक संदिग्ध हालत में 57 वर्षीय महिला की लाश मिलने से इलाके में भय और सनसनी का माहौल फैल गया है।
पुलिस जांच में हत्या की आशंका जताई जा रही है। जिस जगह से शव मिला है, वह मृतक कमीदाबेन के घर के पास ही H-2 बिल्डिंग के बगल का रास्ता है। शव को कंबल में भरकर फेंका गया होने की वजह से पुलिस इसे हत्या का मामला मानकर जांच कर रही है।
कुछ अज्ञात शख्सों द्वारा हत्या कर सबूत मिटाने के इरादे से लाश को कंबल में पैक कर रास्ते पर फेंक देने की संभावना भी जताई जा रही है।
घर की महिला की मौत से परिवार में शोक का माहौल छा गया है।
इस मामले में अमरोली पुलिस द्वारा आगे की जांच की जा रही है। वहीमृतक की पहचान 57 वर्षीय महिला के रूप में हुई है। अमरोली पुलिस घटना स्थल पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है।घर के कोयल नगर इलाके से 57 वर्षीय महिला का शव मिला था। पुलिस की प्रारंभिक जांच में मृतक महिला की पहचान हो गई है। मृतक महिला का नाम हमीदाबेन खातून (उम्र 57 वर्ष) है, जो H-2 बिल्डिंग, कोसाड आवास, अमरोली की रहने वाली थीं।
हमीदाबेन अपने परिवार के साथ रहती थीं। उनके परिवार में दो बेटियां हैं। वह घरों में काम करके अपने परिवार की आर्थिक रूप से मदद करती थीं।
आरोपी की तलाश के लिए टीमें काम पर लगी
डीसीपी क्राइम ब्रांच अभयदीपसिंह गहलोत ने जानकारी देते हुए बताया कि अमरौली पुलिस स्टेशन क्षेत्र में स्थित कोसाड आवास के पास H-2 से बदबू आने की हालत में एक महिला की लाश होने की
जानकारी प्राप्त हुई
सफाई कर्मचारियों की सतर्कता से भांडा फूटा
घटना की जानकारी के अनुसार, सूरत महानगरपालिका के सफाई कर्मचारी जब अपनी नियमित फर्ज पर थे, तब उनकी नजर एक बिना वारिस और संदिग्ध हालत में पड़े थैले पर पड़ी।थैले से दुर्गंध आने और कुछ अजीब लगने पर कर्मचारियों ने तुरंत तत्काल पुलिस को सूचना दी। सूचना म्युनिसिपल कॉर्पोरेशन के कर्मचारियों द्वारा पुलिस स्टेशन को दी गई थी।घटना की जानकारी मिलते ही अमरौली पुलिस स्टेशन तथा अन्य पुलिस अधिकारी और जोन-5 क्षेत्र सहित सूरत क्राइम ब्रांच के अधिकारी भी मौके पर पहुंच गए थे।FSL की टीम को बुलाकर गहन जांच शुरू की गई है। पुलिस ने घटनास्थल पर डॉग स्क्वॉड और FSL की टीम को बुलाकर जांच प्रक्रिया शुरू कर दी है। आसपास के इलाके के CCTV कैमरों की भी जांच की जा रही है, जिससे लाश को फेंकने के लिए आए लोगों के रास्तों की जानकारी मिल सकती है।
मृतक को पोस्टमॉर्टम के लिए अस्पताल भेजा गया है। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत का सही कारण स्पष्ट हो सकेगा। फिलहाल अमरोली पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपियों तक पहुंचने के लिए जांच तेज कर दी है।
इस घटना के बाद कोसाड आवास क्षेत्र के निवासियों में भारी दहशत का माहौल देखने को मिल रहा है। आगे कि कार्यवाही पुलिस अधीक्षक महोदय के द्वारा की जा रही है
टी यन न्यूज 24 आवाज जुर्म के खिलाफ गुजरात हेड राजेंद्र तिवारी के साथ राजेश देसाई कि खास रिपोर्ट स्थानीय प्रेस नोट और विज्ञापन के लिए संपर्क करें 9879855419
Updated Video




Subscribe to my channel



