भाजपा के नवनियुक्त पदाधिकारियों का कोसी कलां में कार्यकर्ताओं ने किया भव्य स्वागत।

भाजपा के नवनियुक्त पदाधिकारियों का कार्यकर्ताओं ने कोसी कलां में किया भव्य स्वागत।
कोसीकलां।
भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश नेतृत्व द्वारा मथुरा जिला कार्यकारिणी की घोषणा के बाद मंगलवार को कोसीकलां के प्रमुख भामाशाह चौक पर उत्साह, उमंग और जोश का अनूठा दृश्य देखने को मिला। नवनियुक्त पदाधिकारियों के स्वागत के लिए बड़ी संख्या में कार्यकर्ता, समर्थक एवं व्यापारी वर्ग के लोग एकत्रित हुए। सभी ने फूल-मालाओं, साफा पहनाकर एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर पदाधिकारियों का भव्य एवं ऐतिहासिक स्वागत किया।

प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी के अनुमोदन एवं जिलाध्यक्ष निर्भय पांडेय द्वारा घोषित नई कार्यकारिणी में नगर के कमल किशोर वार्ष्णेय को जिला उपाध्यक्ष, रणवीर ठाकुर को जिला मंत्री, हुकुमचंद अग्रवाल को जिला कोषाध्यक्ष तथा सौरभ जैन को कोसीकलां मंडल अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। इन सभी पदाधिकारियों के प्रथम आगमन पर कार्यकर्ताओं ने उनका गर्मजोशी से स्वागत कर खुशी जाहिर की।

स्वागत समारोह के दौरान पूरे क्षेत्र में भाजपा के समर्थन में नारे गूंजते रहे, जिससे माहौल पूरी तरह उत्साहपूर्ण बना रहा। इस अवसर पर नवनियुक्त पदाधिकारियों ने अपने संबोधन में पार्टी के शीर्ष नेतृत्व का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि संगठन ने उन्हें जो जिम्मेदारी सौंपी है, उसे वे पूरी निष्ठा, ईमानदारी और समर्पण के साथ निभाएंगे। उन्होंने कहा कि वे कार्यकर्ताओं को साथ लेकर संगठन की विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने का कार्य करेंगे।

पदाधिकारियों ने यह भी संकल्प लिया कि केंद्र एवं प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को समाज के अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति तक पहुंचाने के लिए निरंतर प्रयास किए जाएंगे। साथ ही आगामी चुनावों को ध्यान में रखते हुए संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने पर विशेष जोर दिया जाएगा।

कार्यक्रम के दौरान वक्ताओं ने कहा कि नई कार्यकारिणी के गठन से पार्टी को नई ऊर्जा और मजबूती मिलेगी। वरिष्ठ कार्यकर्ता चरण सिंह चौधरी ने कहा कि सभी पदाधिकारी अपने दायित्वों का निर्वहन पूरी जिम्मेदारी के साथ करेंगे और संगठन को नई ऊंचाइयों तक ले जाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।

इस मौके पर विनय उपाध्याय, तेज सिंह सैनी, महेंद्र चौधरी, बद्री प्रजापति, विजय शर्मा, सलीम कुरैशी, कुलदीप चौधरी, महेश सहित दर्जनों कार्यकर्ता एवं गणमान्य लोग उपस्थित रहे। समारोह के अंत में सभी ने एकजुट होकर संगठन को सशक्त बनाने का संकल्प लिया।

संवाददाता –विष्णु कुमार
चैनल से जुड़ने, खबरों व विज्ञापनों के लिए सम्पर्क करें।
मो. न. – 8279987958

Follow us on →     
No Slide Found In Slider.

Updated Video
 
gc goyal rajan
  • Related Posts

    ट्रक चालकों का आक्रोश फूटा सोहागी आरटीओ चेक पॉइंट पर

    आरटीओ चेक पॉइंट सोहागी पर ट्रक चालकों का फूटा गुस्सा, एक चालक का सर फूटा मध्यप्रदेश के रीवा और मऊगंज जिलों में आरटीओ चेक पॉइंट्स पर अवैध उगाही और अनावश्यक…

    आगरा कॉलेज, आगरा में राष्ट्रीय विज्ञान दिवस का भव्य आयोजन सम्पन्न

    अर्जुन रौतेला आगरा। आज दिनांक 17 मार्च 2026 को आगरा कॉलेज, आगरा में प्राचार्य प्रो. सी. के. गौतम की अध्यक्षता में राष्ट्रीय विज्ञान दिवस का भव्य एवं प्रेरणादायक आयोजन सम्पन्न…

    Leave a Reply