‘उदयन शालिनी केयर’ द्वारा एक भव्य सांस्कृतिक और प्रेरणादायक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। “आत्मनिर्भर नारी” की थीम पर आधारित

आगरा: अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में रविवार, 15 मार्च 2026 को दयालबाग स्थित प्रिल्यूड पब्लिक स्कूल में ‘उदयन शालिनी केयर’ द्वारा एक भव्य सांस्कृतिक और प्रेरणादायक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। “आत्मनिर्भर नारी” की थीम पर आधारित इस कार्यक्रम में बेटियों ने अपने आत्मविश्वास और प्रतिभा के दम पर समाज को महिला सशक्तिकरण का कड़ा संदेश दिया।

सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने बांधा समां

कार्यक्रम की शुरुआत भव्य सरस्वती वंदना और बैच-1 की शालिनियों द्वारा प्रस्तुत मनमोहक नृत्य से हुई। मंच संचालन राशि पलवार और नंदिनी झा ने कुशलतापूर्वक किया।

कार्यक्रम के दौरान मेंटर प्रतिमा भार्गव द्वारा प्रस्तुत महिलाओं के संघर्ष पर आधारित एकालाप नाट्य (Monologue) ने दर्शकों की आँखें नम कर दीं, वहीं श्रीमती ललिता कर्मचंदानी के गीतों ने माहौल को संगीतमय बना दिया।

 

सही मार्गदर्शन से बदल सकती है तकदीर

 

मुख्य अतिथि और प्रसिद्ध स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ. रुचिका गर्ग ने उदयन केयर के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि यदि महिलाओं को सही अवसर और मार्गदर्शन मिले, तो वे हर चुनौती को जीत सकती हैं।

 

संस्था के मुख्य सलाहकार डॉ. सुशील गुप्ता ने छात्राओं का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि इन बेटियों के शिक्षण और कौशल विकास के लिए कार्य करना उनके जीवन का सबसे सुखद अनुभव है। उन्होंने शालिनियों से समाज में एक आदर्श स्थापित करने का आह्वान किया।

 

हुनर हाट में दिखी रचनात्मकता

कार्यक्रम के विशेष आकर्षण ‘हुनर हाट’ का भी अनावरण किया गया। इसमें विभिन्न बैच की शालिनियों ने हस्तशिल्प और अपनी कलाकृतियों का प्रदर्शन किया। छात्राओं ने न केवल अपनी रचनात्मकता दिखाई, बल्कि अन्य साथियों को भी हुनर के गुर सिखाए। कार्यक्रम के अंत में माताओं और मेंटर्स को सम्मानित किया गया और राशि गर्ग ने सभी का आभार व्यक्त किया।

इस अवसर पर प्रतिभा सुनीति शॉ, जॉन प्रदीप उलरिक, एडवोकेट नम्रता मिश्रा और जगप्रीत सिंह सचदेवा सहित शहर के कई गणमान्य लोग और शिक्षाविद मौजूद रहे।

Follow us on →     
No Slide Found In Slider.

Updated Video
 
gc goyal rajan
  • admin

    एडिटर इन चीफ़ प्रेम चौहान हम प्रत्येक जनमानस एवं भारतीय संविधान की गरिमा को ध्यान में रखते हुए काम करतें हैं। जो समाचार पत्र, मैगज़ीन, वेबसाइट या अन्य मीडिया संगठन में सामग्री की गुणवत्ता, दिशा और नीति का निर्धारण करतें हैं। समाचार रिपोर्टों की सटीकता, निष्पक्षता और समयबद्धता सुनिश्चित करते हैं । हम अपनी टीम, वेब पोर्टल या चैनल के सम्पादकीय विभाग का नेतृत्व करते हैं, रणनीतिक दिशा तय करते हैं, और किसी भी महत्वपूर्ण मुद्दे पर संगठन की आवाज़ बनते हैं। इसके अलावा, हम नए विचारों, शैलियों और रिपोर्टिंग मानकों को बढ़ावा देते हुए संगठन के उद्देश्य को आगे बढ़ाते हैं।

    Related Posts

    आगरा टेक्निकल एयरपोर्ट पर राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू का भव्य स्वागत, अम्बेडकर जयंती के भीम नगरी समारोह में आने का दिया निमंत्रण :– प्रोफेसर एसपी सिंह बघेल

    आगरा टेक्निकल एयरपोर्ट पर राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू का भव्य स्वागत, अम्बेडकर जयंती के भीम नगरी समारोह में आने का दिया निमंत्रण आगरा। भारत की महामहिम राष्ट्रपति Droupadi Murmu के आगरा…

    रमज़ान के पावन महीने में दरगाह छोटे-बड़े सरकार में मीलाद शरीफ़ का आयोजन, अकीदतमंदों की रही बड़ी मौजूदगी

    रमज़ान के पावन महीने में दरगाह छोटे-बड़े सरकार में मीलाद शरीफ़ का आयोजन, अकीदतमंदों की रही बड़ी मौजूदगी आगरा:– पवित्र माह रमज़ान के मुकद्दस मौके पर दरगाह छोटे-बड़े सरकार के…

    Leave a Reply