संवादाता अर्जुन रौतेला आगरा। आगरा कॉलेज, आगरा के प्राचार्य प्रोफेसर सी. के. गौतम द्वारा सूचित किया गया है कि राजनीति विज्ञान विभाग के स्नातक स्तर के विद्यार्थियों की प्रयोगात्मक (रिसर्च प्रोजेक्ट) परीक्षाओं का कार्यक्रम निर्धारित कर दिया गया है।

प्राचार्य प्रो. सी. के. गौतम के अनुसार, राजनीति विज्ञान विभाग के एन.ई.पी. अंतर्गत तृतीय एवं चतुर्थ सेमेस्टर के विद्यार्थियों के रिसर्च प्रोजेक्ट का वायवा निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार सम्पन्न होगा। सभी संबंधित विद्यार्थियों को निर्देशित किया जाता है कि वे निर्धारित तिथि एवं समय पर अपने प्रवेश-पत्र एवं रिसर्च प्रोजेक्ट के साथ अनिवार्य रूप से उपस्थित हों।

साथ ही विद्यार्थियों को यह भी निर्देशित किया गया है कि वायवा से पूर्व अपने रिसर्च प्रोजेक्ट की प्रति पर अपने सुपरवाइज़र के हस्ताक्षर अवश्य करा लें।
निर्धारित कार्यक्रम इस प्रकार है:
बी.ए. तृतीय सेमेस्टर (III Semester) – दिनांक 08 मई 2026 (शुक्रवार)
बी.ए. चतुर्थ सेमेस्टर (IV Semester) – दिनांक 09 मई 2026 (शनिवार)
बी.ए. षष्ठम सेमेस्टर (VI Semester) – दिनांक 11 मई 2026 (सोमवार)
उक्त परीक्षाएं राजनीति विज्ञान विभाग, आगरा कॉलेज, आगरा में आयोजित की जाएंगी।
प्राचार्य प्रो. सी. के. गौतम ने सभी विद्यार्थियों से समयबद्ध एवं अनुशासित रूप से परीक्षा में सम्मिलित होने की अपील की है।
अन्य खबरों हेतु संपर्क करें संवाददाता अर्जुन रौतेला आगरा 8868868461
Updated Video





Subscribe to my channel




