संवादाता अर्जुन रौतेला आगरा। आज दिनांक 1 मई 2026 अंतर्राष्ट्रीय श्रमिक दिवस के अवसर पर सेंट एंड्रूज ग्रुप की सभी शाखाओं में भव्य कार्यक्रम आयोजित किये गए। इस अवसर पर विद्यालय परिवार ने अपने सहयोगी कर्मचारियों के प्रति आभार एवं सम्मान प्रकट किया। कार्यक्रम का प्रारम्भ प्रार्थना सभा से हुआ, जिसमें श्रम के महत्व को रेखांकित करते हुए प्रेरणादायक विचार प्रस्तुत किए गए। विद्यालय के छात्र -छात्राओं ने अपने हाथों से बनाए सुंदर एवं भावपूर्ण कार्ड कर्मचारियों को भेंट किए।

इसी क्रम में विद्यालय की छात्रा लवी शर्मा द्वारा प्रस्तुत की गई कविता की पंक्तियों में श्रमिकों के जीवन की सच्चाई, उनके त्याग और समर्पण की झलक स्पष्ट रूप से दिखाई दी। शिक्षक सचिन कश्यप ने विद्यालय के सभी कर्मचारियों के कार्यों व समर्पण का उल्लेख किया और उनकी महती भूमिका पर प्रकाश डाला। विद्यालय प्रशासन द्वारा भी सभी कर्मचारियों को उपहार प्रदान कर उनका सम्मान किया गया।
इस अवसर पर संस्थान के सी.एम.डी. डॉ. गिरधर शर्मा व विद्यालय की एम.डी. ओशिन शर्मा की गरिमामयी उपस्थिति रही।

डॉ. गिरधर शर्मा ने अपने सम्बोधन में कहा कि श्रमिक समाज की रीढ़ होते हैं और उनके योगदान के बिना किसी भी संस्था, देश का निर्वहन संभव नहीं है। उन्होंने सभी विद्यार्थियों को श्रमिकों का सम्मान करने व छोटे-बड़े सभी कार्यों के प्रति सम्मानजनक दृष्टिकोण अपनाने का आव्हान किया
इस अवसर पर रुचि तनवर, शिल्पा भाटिया, मुनेष अग्रवाल, चारु तलवार, मनी अग्रवाल, संजोली गुप्ता, रीना शुक्ला, गरिमा आदि का विशेष सहयोग रहा।
अन्य खबरों हेतु संपर्क करें संवाददाता अर्जुन रौतेला 8868868461
Updated Video




Subscribe to my channel




