गुजरात प्रदेश सुरत शहर का इंटरनेशनल हवाई अड्डा सिर्फ हवाई अड्डा बनकर रह गया

गुजरात हेड राजेंद्र तिवारी कि खास रिपोर्ट

गुजरात प्रदेश सूरत एयरपोर्ट अब केवल नाम का ‘इंटरनेशनल

सूरत एयरपोर्ट से अंतरराष्ट्रीय उड़ानों को लेकर एक बड़ा झटका सामने आया है। बैंकॉक की आखिरी सीधी अंतरराष्ट्रीय फ्लाइट भी बंद कर दी गई है, जिसके बाद अब सूरत से एक भी सीधी अंतरराष्ट्रीय उड़ान संचालित नहीं हो रही है।

जानकारी के अनुसार, यह फ्लाइट 1 जुलाई से बंद होने वाली थी, लेकिन एयरलाइन ने इसे दो महीने पहले ही, यानी 1 मई से ही बंद कर दिया है। उल्लेखनीय है कि मार्च 2026 में इस फ्लाइट का लोड फैक्टर लगभग 85 प्रतिशत होने के बावजूद, एयरलाइन ने इस रूट को ‘गैर-लाभकारी’ बताते हुए सेवा स्थगित कर दी।

इससे पहले दुबई और शारजाह की उड़ानें भी युद्ध और अन्य तकनीकी कारणों के चलते पहले ही बंद हो चुकी हैं। वर्तमान में सूरत एयरपोर्ट से केवल 22 घरेलू उड़ानें ही संचालित हो रही हैं।

अंतरराष्ट्रीय कनेक्टिविटी पूरी तरह समाप्त हो जाने से सूरत के व्यापारियों और यात्रियों में भारी रोष देखने को मिल रहा है। लोगों का कहना है कि सूरत सिल्क सिटी जैसे प्रमुख व्यावसायिक शहर के लिए अंतरराष्ट्रीय उड़ानों का अभाव गंभीर चिंता का विषय है।

प्रशासन से जल्द से जल्द अंतरराष्ट्रीय उड़ानों को पुनः शुरू कराने की मांग उठने लगी है। प्रशासन को हस्तक्षेप करने की आवश्यकता होगी क्योंकि व्यापारियों को काफी दिक्कत हो रही है

टी यन न्यूज 24 आवाज जुर्म के खिलाफ गुजरात हेड राजेंद्र तिवारी के साथ राजेश देसाई कि खास रिपोर्ट स्थानीय प्रेस नोट और विज्ञापन के लिए संपर्क करें 9879855419

Follow us on →     
No Slide Found In Slider.

Updated Video
 
gc goyal rajan
  • Related Posts

    रेलवे डिपार्टमेंट की तरफ से उत्तर भारत की तरफ जाने वाली गोडान एक्सप्रेस के रूट में किया बदलाव

    गुजरात हेड राजेंद्र तिवारी कि खास रिपोर्ट रेलवे डिपार्टमेंट की तरफ से विशेष सूचना: गोरखपुर–LTT–गोरखपुर (गोडान एक्सप्रेस 11055/11056) के मार्ग में अस्थायी परिवर्तन यात्रियों की सुविधा हेतु सूचित किया जाता…

    गुजरात प्रदेश महीसागर जिले में शिक्षा विभाग कि गंभीर लापरवाही पर विधायक ने उठाए सवाल

    गुजरात प्रदेश के महीसागर जिले मे शिक्षा विभाग की घोर लापरवाही उजागर हुई गुजरात प्रदेश महीसागर जिले में शिक्षा विभाग की गंभीर लापरवाही का मामला सामने आया है, जिसने पढ़ेगा…

    Leave a Reply