अर्जुन रौतेला आगरा। बेटियाँ देवी माँ का रूप होती हैं और कन्यादान से बढ़कर कोई दान नहीं..
इस मनोभाव के साथ भारत विकास परिषद ‘सुरभि’ द्वारा सोमवार को महाराजा अग्रसेन भवन लोहामंडी में सर्वजातीय सामूहिक विवाह समारोह आयोजित किया गया। जाति-वर्ग से ऊपर उठकर, छह निर्धन बेटियों के घर बसाने की नेक पहल को सबकी सराहना मिली।

समारोह के अंतर्गत पहले जयपुर हाउस स्थित जैन स्मृति भवन से घुड़चढ़ी की रस्म के बाद बैंड बाजों के साथ नाचते गाते हुए सामूहिक बारात निकाली गई। फिर महाराजा अग्रसेन भवन लोहा मंडी में मंच पर वरमाला के बाद समाजसेवियों ने नवयुगलों को सुखद जीवन के लिए आशीर्वाद दिया। अलग-अलग सुसज्जित मंडपों में सभी नवयुगलों ने सात फेरे लिए। सुरभि की सदस्याओं ने सभी बेटियों को गृहस्थी का सामान उपहार स्वरूप भेंट करके नम आँखों से विदाई दी।
सुरभि की अध्यक्ष निधि अग्रवाल, प्रेरणा स्रोत प्रीति उपाध्याय, संरक्षक वंदना अग्रवाल, सह संरक्षक नीलिमा शर्मा, मार्गदर्शक निधि बंसल, सचिव अंजलि अग्रवाल, कोषाध्यक्ष ममता जैन, संयोजक निहारिका अग्रवाल, रानी खंडेलवाल, अंजना शिवहरे, डॉ. रचना शर्मा, मीना अग्रवाल ने सभी व्यवस्थाएँ सँभालीं।

मुख्य अतिथि समाजसेवी महेश उपाध्याय, शिल्पी उपाध्याय, समारोह अध्यक्ष गौरव बंसल, स्वागताध्यक्ष अजय शिवहरे, विशिष्ट अतिथि नरेंद्र कुमार, मनोज अग्रवाल के साथ कैबिनेट मंत्री एसपी सिंह बघेल, राज्यसभा सांसद नवीन जैन, बीजेपी महानगर अध्यक्ष राजकुमार गुप्ता, एडवोकेट राजीव अग्रवाल, तरुण शर्मा, केशव दत्त गुप्ता, बसंत गुप्ता, प्रमोद सिंघल, उमेश बंसल, सीए विवेक अग्रवाल, मनोज पोली भाई, विनय सिंह सहित कई महान हस्तियों ने नवयुगलों को आशीर्वाद प्रदान किया।
अन्य खबरों हेतु संपर्क करें संवाददाता अर्जुन रौतेला 8868868461
Updated Video




Subscribe to my channel




