आर.बी.एस. कॉन्वेंट स्कूल के वार्षिकोत्सव में जीवंत हुआ इतिहास

अर्जुन रौतेला आगरा। जनपद आगरा के एत्माद्दौला क्षेत्र के नुनिहाई में स्थित आर.बी.एस. कॉन्वेंट स्कूल में आज वार्षिकोत्सव का भव्य एवं गरिमामय आयोजन किया गया। यह आयोजन केवल रंगारंग प्रस्तुतियों तक सीमित नहीं रहा, बल्कि विद्यार्थियों की प्रतिभा, समर्पण और कठोर परिश्रम की अद्भुत झलक भी प्रस्तुत करता रहा। पूरे कार्यक्रम के दौरान उत्साह, ऊर्जा और रचनात्मकता का अनोखा संगम देखने को मिला।

कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि वीरेंद्र कुमार मित्तल (प्रदेश महामंत्री, भारतीय श्रमिक कामगार कर्मचारी महासंघ भाजपा, जिला अध्यक्ष, क्रीड़ा भारती एवं चेयरमैन, मिगफ्रे ग्रुप) द्वारा दीप प्रज्वलन के साथ किया गया। इस अवसर पर विशिष्ट अतिथियों के रूप में श्याम सुंदर अग्रवाल (वरिष्ठ भाजपा नेता), निर्मल चौहान (प्रधानाचार्या, एवीएमडी) तथा प्रतिभा (अप्सरा हेड, आगरा) आदि की उपस्थिति ने कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई।

इस अवसर पर अपने संबोधन में मुख्यातिथि वीरेंद्र कुमार मित्तल ने कहा कि “विद्यालय केवल शिक्षा का केंद्र नहीं, बल्कि संस्कार, अनुशासन और राष्ट्रनिर्माण की नींव है। आज के ये नन्हे कलाकार ही आने वाले भारत का भविष्य हैं।” उन्होंने विद्यार्थियों के प्रदर्शन की सराहना करते हुए कहा कि “जो बच्चे मंच पर आत्मविश्वास के साथ अपनी प्रतिभा दिखा रहे हैं, वही आगे चलकर समाज और देश का नेतृत्व करेंगे।”

कार्यक्रम का सबसे आकर्षक केंद्र रहा मंचन, जिसमें विद्यार्थियों ने इतिहास और देशभक्ति को जीवंत कर दिया। ‘महाभारत’ के पात्रों की प्रभावशाली प्रस्तुति ने दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया और पूरा पंडाल तालियों की गड़गड़ाहट से गूंज उठा। इस उत्कृष्ट प्रस्तुति को ‘बेस्ट ग्रुप एक्ट’ (विजेता) का पुरस्कार प्रदान किया गया।

वहीं, देशभक्ति से ओत-प्रोत नाटक ‘1971’ और ‘भगत सिंह’ के मंचन ने दर्शकों की भावनाओं को झकझोर दिया। इन प्रस्तुतियों ने न केवल आंखें नम कर दीं, बल्कि हर दर्शक के हृदय में राष्ट्रप्रेम की भावना को और प्रबल कर दिया।

कार्यक्रम के दौरान विद्यालय के प्रतिभाशाली विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया जिनमें सोलो स्टार कनिष्का ‘हॉरर चंद्रमुखी’ डांस के लिए, स्टार ऑफ द ईयर शौर्य यादव एवं यश कुमार, सर्वश्रेष्ठ अभिनेता (पुरुष) हिमांशु शर्मा (‘याह्या खान’ – 1971) एवं सारांश गोला (‘सैम बहादुर’ – 1971)

सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री राधिका गुप्ता (‘अर्जुन’ – महाभारत) एक टीम, एक सपना।

विद्यालय के प्रबंध निदेशक वीरेंद्र सिसोदिया एवं प्रधानाचार्या नीतू सिसोदिया ने विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि “हर बच्चा अपने आप में एक विजेता है, आवश्यकता केवल उसके हुनर को पहचानने और निखारने की होती है।”

उप प्रधानाचार्य विशाल वर्मा के नेतृत्व में पूरी टीम गौरी राठौर, गरिमा, भूपेंद्र, रिंकू और नरेंद्र ने इस भव्य आयोजन को सफल बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

अन्य खबरों हेतु संपर्क करें संवाददाता अर्जुन रौतेला 8868868461

Follow us on →     
No Slide Found In Slider.

Updated Video
 
gc goyal rajan
  • अर्जुन रौतेला आगरा

    रंग लाती है हिना पत्थर से पिस जाने के बाद। सुर्ख रूह होता है इंसान ठोकरें खाने के बाद।। मेहंदी का रंग प्राप्त करने के लिए उसको पत्थर पर पिसा जाता है, तब लोग उसकी तरफ आकर्षित होते हैं, ठीक उसी तरह मनुष्य जो जितना "दर्द अथवा कठिन कर्म" करता है, लोग उसी की तरफ आकर्षित होते हैं।

    Related Posts

    राजा शिवाजी फिल्म को किया जाए मनोरंजन कर मुक्त : दीपक सक्सेना

    अर्जुन रौतेला आगरा। शिवसेना के मुख्य नेता और महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्र एकनाथ शिंदे के आदेशानुसार, सांसद डॉ. श्रीकांत शिंदे के कुशल मार्गदर्शन में तथा मुख्य राष्ट्रीय समन्वयक (एनडीए गठबंधन एवं…

    उत्तर भारत का पहला मातृ-शिशु दुग्ध बैंक आगरा में, कल होगा शुभारम्भ

    अर्जुन रौतेला आगरा। नवजात शिशुओं को माँ का सुरक्षित एवं पोषक दुग्ध उपलब्ध करवा कर उनके जीवन की रक्षा एवं मातृ-दूध के संरक्षण हेतु श्री चंद्रभान साबुन वाले सेवा ट्रस्ट…

    Leave a Reply