महिला की हत्या करने के बाद पति ने मामले को अकस्मात में मौत होने कि खबर पुलिस को दी लेकिन पुलिस प्रशासन ने

गुजरात हेड राजेंद्र तिवारी कि खास रिपोर्ट

गुजरात प्रदेश में कपडगंज तहसील के कथलाल पुलिस स्टेशन क्षेत्र में पत्नी की हत्या कर उसे हादसे का रूप देने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। पुलिस जांच में खुलासा हुआ है कि आरोपी पति ने प्रेम संबंधों के चलते पत्नी की हत्या कर शव को नहर में फेंक दिया था। मामले में पुलिस ने पति सहित दो आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार कथलाल के बसुंद्रा गांव निवासी नरेश परमार ने कुछ दिन पूर्व पुलिस में शिकायत दर्ज कराई थी कि वह अपनी पत्नी लक्ष्मीबेन के साथ मोपेड पर घर लौट रहा था, तभी नर्मदा नहर रोड पर दुर्घटना हो गई और उसकी पत्नी नहर में गिर गई, जिससे उसकी मौत हो गई।

हालांकि पुलिस जांच के दौरान पूरे मामले में कई संदिग्ध तथ्य सामने आए। गहन पूछताछ में आरोपी नरेश परमार टूट गया और उसने स्वीकार किया कि उसका गांव की ही एक शादीशुदा महिला के साथ पिछले कई वर्षों से प्रेम संबंध था। पत्नी को इस संबंध की जानकारी होने के कारण घर में अक्सर विवाद और झगड़े होते थे।

इसी बात से परेशान होकर आरोपी ने पत्नी की हत्या की साजिश रची। उसने पहले पत्नी का गला दबाकर हत्या की और बाद में शव को गांव से लगभग 15 किलोमीटर दूर नहर में फेंक दिया, ताकि मामला दुर्घटना जैसा लगे। इसके बाद आरोपी ने पुलिस को गुमराह करने के लिए झूठी दुर्घटना की शिकायत दर्ज कराई थी।

पुलिस ने वैज्ञानिक जांच और पूछताछ के आधार पर पूरे मामले का खुलासा करते हुए आरोपी पति सहित दो लोगों को गिरफ्तार किया है। मंगलवार को आरोपी का रिमांड पूरा होने के बाद उसे अदालत में पेश कर जेल भेज दिया गया।

इस घटना ने क्षेत्र में सनसनी फैला दी है। पुलिस मामले में आगे की जांच कर रही है।

टी यन न्यूज 24 आवाज जुर्म के खिलाफ गुजरात हेड राजेंद्र तिवारी के साथ राजेश देसाई कि खास रिपोर्ट स्थानीय प्रेस नोट और विज्ञापन के लिए संपर्क करें 9879855419

Follow us on →     
No Slide Found In Slider.

Updated Video
 
gc goyal rajan
  • Related Posts

    पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय राजीव गांधी की पुण्यतिथि पर पाकुड़ कांग्रेस ने दी भावभीनी श्रद्धांजलि

    जिला अध्यक्ष श्रीकुमार सरकार की अध्यक्षता में मनाए गए ‘आतंकवाद विरोधी दिवस’ पर कांग्रेसियों ने सदर अस्पताल के मरीजों के बीच बांटे फल पाकुड़: भारत रत्न एवं देश के पूर्व…

    लिट्टीपाड़ा और अमड़ापाड़ा को बड़ी सौगात: सांसद विजय हाँसदा और विधायक हेमलाल मुर्मू ने किया दो दर्जन सड़कों का शिलान्यास

    ग्रामीणों को आवागमन की समस्याओं से मिलेगी निजात; नारियल फोड़कर और फीता काटकर रखी गई विकास कार्यों की आधारशिला पाकुड़: राजमहल लोकसभा क्षेत्र के विकास को गति देते हुए आज…

    Leave a Reply