गुजरात प्रदेश सुरत शहर में साइबर ठगी को तत्काल प्रभाव से रोकने के लिए पुलिस कमिश्नर एवम् गृह मंत्री श्री को सौंपा ज्ञापन

गुजरात हेड राजेंद्र तिवारी की खास रिपोर्ट

गुजरात प्रदेश सूरत शहर

में D.S.J. Wealth Sharing नामक ऐप के जरिए गरीब और मध्यम वर्गीय लोगों के साथ बड़े पैमाने पर साइबर ठगी किए जाने का मामला सामने आया है। इस संबंध में सूरत पुलिस कमिश्नर, गुजरात राज्य के गृह मंत्री तथा मुख्यमंत्री को लिखित शिकायत देकर कार्रवाई की मांग की गई है।

शिकायतकर्ताओं का आरोप है कि D.S.J. Wealth Sharing नाम से बनाई गई कथित फर्जी ऐप के माध्यम से लोगों को लालच देकर निवेश कराया गया और बाद में करोड़ों रुपये की ठगी को अंजाम दिया गया। बताया गया है कि शुरुआत में लोगों का विश्वास जीतने के लिए रकम को 45 दिनों में दोगुना करने का दावा किया गया था तथा पैसे निकालने की सुविधा भी दी जा रही थी।

इसके बाद नई स्कीम के तहत अकाउंट होल्डरों को अपने नीचे पांच नए सदस्य जोड़ने पर केवल 18 दिनों में रकम दोगुनी होने का लालच दिया गया। इस प्रकार बड़ी संख्या में लोगों को नेटवर्क में जोड़ा गया।

आरोप है कि पिछले 15 दिनों से कंपनी द्वारा सभी अकाउंट फ्रीज कर दिए गए हैं और अब निवेशकों से जमा रकम का अतिरिक्त 12.5 प्रतिशत जमा करने की शर्त रखी जा रही है। निवेशकों का कहना है कि पैसे निकालने के नाम पर लगातार नई शर्तें लगाई जा रही हैं।

पीड़ितों ने आरोप लगाया है कि यह पूरा मामला एक संगठित चीटर गैंग द्वारा संचालित साइबर फ्रॉड है, जिसमें सूरत के अनेक लोग अपनी जीवनभर की जमा पूंजी गंवा चुके हैं। फिलहाल कई लोग मानसिक तनाव और आर्थिक संकट का सामना कर रहे हैं।

शिकायतकर्ताओं ने मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई करने तथा पीड़ितों की रकम वापस दिलाने की मांग की है।

टी एन न्यूज़ 24 आवाज जुर्म के खिलाफ गुजरात हेड राजेंद्र तिवारी के साथ राजेश देसाई की खास रिपोर्ट स्थानीय प्रेस नोट और विज्ञापन के लिए संपर्क करें 9879 855419

Follow us on →     
No Slide Found In Slider.

Updated Video
 
gc goyal rajan
  • Related Posts

    कुष्ठ रोग अनुसंधान के अंतरराष्ट्रीय वैज्ञानिक डॉ. वेद भारद्वाज की द्वितीय पुण्यतिथि पर कृतज्ञ शहरवासियों ने किया उनका भावपूर्ण स्मरण

    अर्जुन रौतेला आगरा। लेप्रोसी पेशेन्ट्स वेलफेयर सोसायटी, आगरा द्वारा बुधवार शाम संजय प्लेस स्थित होटल पी.एल. पैलेस में अंतरराष्ट्रीय वैज्ञानिक, राष्ट्रीय जालमा कुष्ठ एवं अन्य माइकोबैक्टीरियल रोग संस्थान के पूर्व…

    श्री गणपति महोत्सव पर सूरत शहर पांडेसरा पुलिस टीम द्वारा++++-

    गुजरात प्रदेश सुरत शहर के पांडेसरा पुलिस की पैदल गश्त, गणपति पंडालों का निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा   गुजरात प्रदेश सुरत शहर में गणपति उत्सव के दौरान…

    Leave a Reply