गुजरात प्रदेश भरूच से भारतीय जनता पार्टी के सांसद श्री मनसुख वसावा ने गृह मंत्री श्री हर्ष भाई संघवी को पत्र लिखकर बताया कि:::::;;;;:;;

गुजरात हेड राजेंद्र तिवारी की खास रिपोर्ट

गुजरात में शराबबंदी कानून के बावजूद नर्मदा जिले में बड़े पैमाने पर अवैध शराब तस्करी और पुलिस-राजनीतिक गठजोड़ के गंभीर आरोप सामने आने से राज्य की राजनीति में हलचल मच गई है। भरूच से भाजपा सांसद मनसुख वसावा ने राज्य के गृह राज्यमंत्री हर्ष संघवी को पत्र लिखकर नर्मदा पुलिस तथा स्थानीय राजनीतिक नेताओं की मिलीभगत से विदेशी शराब का बड़ा नेटवर्क संचालित होने का आरोप लगाया है।

सांसद मनसुख वसावा ने अपने पत्र में दावा किया है कि महाराष्ट्र सीमा से नर्मदा जिले में लगातार विदेशी शराब की खेप पहुंचाई जा रही है और पूरे रूट में आने वाले कई पुलिस थानों के अधिकारी इस अवैध कारोबार में संलिप्त हैं। उन्होंने विशेष रूप से आमलेथा पुलिस स्टेशन की भूमिका को सबसे अधिक संदिग्ध बताया है।

पत्र के अनुसार, नर्मदा जिले में आने वाली शराब की खेप उमल्ला, राजपीपला, करजन और शिनोर तक बेरोकटोक पहुंचाई जा रही है। सांसद ने केवल आरोप ही नहीं लगाए, बल्कि कुछ कथित भ्रष्ट पुलिसकर्मियों के नाम भी गृह मंत्री को भेजे हैं तथा इस संबंध में नर्मदा एसपी को भी प्रमाण सौंपे हैं।

सांसद ने अपने पत्र में यह भी कहा है कि पुलिस और राजनीतिक संरक्षण के बिना इतना बड़ा नेटवर्क संचालित होना संभव नहीं है। उन्होंने चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि शराब के कारण स्थानीय युवाओं का भविष्य बर्बाद हो रहा है और इस पर तत्काल सख्त कार्रवाई की आवश्यकता है।

भाजपा के ही सांसद द्वारा अपनी सरकार और पुलिस प्रशासन पर लगाए गए इन गंभीर आरोपों के बाद प्रशासनिक तंत्र में हड़कंप मच गया है। अब सभी की नजरें राज्य सरकार और गृह विभाग की आगामी कार्रवाई पर टिकी हुई हैं।

टी एन न्यूज़ 24 आवाज जुर्म के खिलाफ गुजरात हेड राजेंद्र तिवारी के साथ राजेश देसाई की खास रिपोर्ट स्थानीय प्रेस नोट और विज्ञापन के लिए संपर्क करें 9879 855419

Follow us on →     
No Slide Found In Slider.

Updated Video
 
gc goyal rajan
  • Related Posts

    सूरत शहर जिला कलेक्टर को किस समाज द्वारा आवेदन++++++

    गुजरात हेड राजेंद्र तिवारी कि खास रिपोर्ट हाईटेंशन ट्रांसमिशन लाइन से प्रभावित किसानों ने कलेक्टर कार्यालय पर किया प्रदर्शन, नई मुआवजा नीति वापस लेने की मांग   सूरत, 22 जुलाई।…

    लकड़ी तस्करों का मुखिया गिरफ्तार पुलिस कार्यवाही हुई तेज++++++++

    गुजरात हेड राजेंद्र तिवारी कि खास रिपोर्ट गुजरात प्रदेश तापी के जंगलों में खैर की लकड़ी तस्करी का मुख्य सरगना गिरफ्तार, वन अधिकारी की शहादत के मामले में बड़ी कार्रवाई…

    Leave a Reply