ईद-उल-जुहा को शांति और भाईचारे के साथ मनाने की अपील

पाकुड़:ईद-उल-जुहा (बकरीद) के पावन अवसर पर उपायुक्त  मेघा भारद्वाज ने जिलेवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं एवं बधाई दी है। उन्होंने कहा कि यह पर्व त्याग, समर्पण, प्रेम और मानवता का संदेश देता है। सभी लोग आपसी सौहार्द, सामाजिक समरसता और भाईचारे की भावना के साथ पर्व मनाएं तथा जिले में शांति व्यवस्था बनाए रखने में प्रशासन का सहयोग करें।

प्रशासन पूरी तरह सतर्क

उपायुक्त ने बताया कि बकरीद पर्व को शांतिपूर्ण एवं सुरक्षित वातावरण में संपन्न कराने के लिए जिला प्रशासन एवं पुलिस प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद है। जिले के सभी संवेदनशील स्थलों एवं थाना क्षेत्रों में पर्याप्त संख्या में पुलिस बल, दंडाधिकारी और प्रशासनिक पदाधिकारियों की प्रतिनियुक्ति की गई है।

सीसीटीवी और ड्रोन से निगरानी

उन्होंने कहा कि सुरक्षा व्यवस्था को और अधिक मजबूत बनाने के लिए सीसीटीवी कैमरा, वीडियोग्राफी और ड्रोन के माध्यम से लगातार निगरानी रखी जा रही है। साथ ही सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर विशेष मॉनिटरिंग की जा रही है ताकि किसी भी प्रकार की अफवाह या भ्रामक सूचना पर तुरंत कार्रवाई की जा सके।

अफवाह फैलाने वालों पर होगी कार्रवाई

उपायुक्त ने स्पष्ट कहा कि सांप्रदायिक सौहार्द बिगाड़ने वाले पोस्ट साझा करने वालों पर प्रशासन की कड़ी नजर है। ऐसे असामाजिक तत्वों की पहचान कर उनके विरुद्ध सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

जिलेवासियों से सहयोग की अपील

उपायुक्त ने लोगों से अपील की कि किसी भी अफवाह पर ध्यान न दें तथा किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल प्रशासन या पुलिस को दें। उन्होंने कहा कि सभी लोग मिल-जुलकर प्रेम, शांति और भाईचारे के साथ पर्व मनाएं तथा जिले की गंगा-जमुनी तहजीब और सामाजिक एकता को मजबूत करें।

ईद-उल-जुहा को शांति और भाईचारे के साथ मनाने की अपील
Follow us on →     
No Slide Found In Slider.

Updated Video
 
gc goyal rajan
  • Related Posts

    दिल्ली जंतर मंतर पर विद्यार्थियों की हित की लड़ाई लड़ रहे सोनम वांगचूक ++++++++

    गुजरात प्रदेश हेड राजेंद्र तिवारी कि खास रिपोर्ट सोमन वांगचुक के समर्थन में सूरत और अहमदाबाद में विरोध प्रदर्शन, दिल्ली पुलिस की कार्रवाई के खिलाफ जताया रोष सूरत, 19 जुलाई।…

    लकड़ी तस्करों का पीछा करते आर एफ ओ विकास देसाई सहित दो की मौत

    गुजरात हेड राजेंद्र तिवारी कि खास रिपोर्ट सोनगढ़ में लकड़ी तस्करों का पीछा करते समय भीषण हादसा, RFO विकास देसाई सहित दो की मौत तापी जिले के सोनगढ़ में रविवार…

    Leave a Reply