गुजरात प्रदेश सुरत शहर के मोटा वराछा स्कूल नं 354 के विद्यार्थियों एवम् ++++++++

गुजरात हेड राजेंद्र तिवारी की खास रिपोर्ट

गुजरात प्रदेश सुरत शहर के मोटा वराछा स्कूल नंबर 354 के विद्यार्थियों के स्थानांतरण के विरोध में अभिभावकों का प्रदर्शन, शिक्षा विभाग से निर्णय वापस लेने की मांग

गुजरात प्रदेश सूरत शहर के मोटा वराछा क्षेत्र में स्थित स्कूल नंबर 354 में अध्ययनरत लगभग 320 अंग्रेजी माध्यम के विद्यार्थियों को अचानक स्कूल नंबर 309 में स्थानांतरित किए जाने के निर्णय के विरोध में अभिभावकों एवं विद्यार्थियों में भारी रोष व्याप्त है। इस निर्णय के खिलाफ अभिभावकों ने बच्चों के साथ मौन उपवास एवं विरोध प्रदर्शन कर शिक्षा विभाग के समक्ष अपनी चिंता व्यक्त की।

अभिभावकों का कहना है कि पिछले पांच वर्षों से विद्यार्थी स्कूल नंबर 354 में अध्ययन कर रहे हैं, लेकिन नए शैक्षणिक सत्र के शुरू होने से मात्र कुछ दिन पहले स्थानांतरण का निर्णय लिया गया है। इससे विद्यार्थियों की पढ़ाई, मानसिक स्थिति तथा शैक्षणिक वातावरण पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ सकता है।

प्रदर्शन कर रहे अभिभावकों ने आरोप लगाया कि बच्चों के भविष्य से जुड़े इतने महत्वपूर्ण निर्णय में उनकी राय नहीं ली गई तथा न ही कोई सार्वजनिक बैठक आयोजित की गई। उन्होंने शिक्षा विभाग से पारदर्शिता बरतते हुए निर्णय की समीक्षा करने की मांग की है।

अभिभावकों एवं स्थानीय नागरिकों ने सरकार और शिक्षा विभाग के समक्ष निम्नलिखित मांगें रखी हैं:

1. स्कूल नंबर 354 से विद्यार्थियों का स्थानांतरण तत्काल प्रभाव से रोका जाए।

2. अंग्रेजी माध्यम की कक्षाएं यथावत स्कूल नंबर 354 में ही संचालित की जाएं।

3. सभी अभिभावकों के साथ खुली बैठक आयोजित कर उनकी राय ली जाए।

4. पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कर जिम्मेदार अधिकारियों के विरुद्ध आवश्यक कार्रवाई की जाए।

प्रदर्शनकारियों ने कहा कि बच्चों की शिक्षा किसी प्रशासनिक प्रक्रिया का विषय नहीं, बल्कि समाज और सरकार की सामूहिक जिम्मेदारी है। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि विद्यार्थियों के हितों की अनदेखी की गई तो आंदोलन को और व्यापक बनाया जाएगा।

टी एन न्यूज़ 24 आवाज जुर्म के खिलाफ गुजरात हेड राजेंद्र तिवारी के साथ राजेश देसाई कि खास रिपोर्ट स्थानीय प्रेस नोट और विज्ञापन के लिए सम्पर्क करें 9879 855419

Follow us on →     
No Slide Found In Slider.

Updated Video
 
gc goyal rajan
  • Related Posts

    गुजरात प्रदेश भावनगर पुलिस द्वारा+++++++++

    गुजरात हेड राजेंद्र तिवारी की खास रिपोर्ट गुजरात प्रदेश भावनगर पुलिस द्वारा ऑपरेशन कारावास-2″ के तहत बड़ी सफलता, हत्या के मामले में फरार कैदी गिरफ्तार भावनगर, राज्यभर में चलाए जा…

    गुजरात प्रदेश नव नियुक्त डी जी पी ने दिया आदेश++++++++

    गुजरात हेड राजेंद्र तिवारी की खास रिपोर्ट गुजरात पुलिस का ऐतिहासिक निर्णय: अब वरिष्ठ अधिकारियों को प्रतिदिन दो घंटे जनता की शिकायतें सुननी होगी गुजरात पुलिस महानिदेशक (DGP) श्री जी.एस.…

    Leave a Reply