गुजरात हेड राजेंद्र तिवारी की खास रिपोर्ट
गुजरात प्रदेश सुरत शहर के पूणा कुंभारिया क्षेत्र में युवक की हत्या से सनसनी, प्रेम प्रसंग में हत्या की आशंका
सूरत, दिनांक :13 सूरत शहर के पूणा क्षेत्र स्थित लेक गार्डन के निकट एक युवक की चाकू मारकर हत्या किए जाने की घटना से पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गई है। दिनदहाड़े हुई इस वारदात ने स्थानीय नागरिकों में भय और असुरक्षा का माहौल पैदा कर दिया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, लगभग 25 से 30 वर्षीय युवक करण विक्रमभाई वाघेला पर अज्ञात हमलावरों ने धारदार हथियार से हमला कर दिया। हमले में गंभीर रूप से घायल युवक को हमलावर घटनास्थल पर छोड़कर फरार हो गए। अत्यधिक रक्तस्राव होने के कारण युवक की मौके पर ही मृत्यु हो गई।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। मृतक के पास से मिले मोबाइल फोन एवं अन्य साक्ष्यों के आधार पर उसकी पहचान करण विक्रमभाई वाघेला के रूप में की गई।
प्रारंभिक जांच में हत्या के पीछे प्रेम प्रसंग एवं आपसी संबंधों को लेकर विवाद की आशंका जताई जा रही है। हालांकि पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए जांच कर रही है और आरोपियों की तलाश में विभिन्न टीमों को लगाया गया है।
सूरत शहर में पिछले पांच महीनों के दौरान यह 52वीं हत्या की घटना बताई जा रही है, जिससे कानून-व्यवस्था को लेकर भी सवाल उठने लगे हैं। स्थानीय लोगों ने आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी तथा क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने की मांग की है।
टी एन न्यूज़ 24 आवाज जुर्म के खिलाफ गुजरात हेड राजेंद्र तिवारी के साथ राजेश देसाई कि खास रिपोर्ट स्थानीय प्रेस नोट और विज्ञापन के लिए सम्पर्क करें 9879 855419
Updated Video





Subscribe to my channel





