गांधी-अग्रसेन जयंती पर महा रक्तदान शिविर, 156 यूनिट रक्तदान

संवाददाता अर्जुन रौतेला आगरा। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं भगवान अग्रसेन जयंती के अवसर पर अग्रवाल युवा संगठन (रजि.), आगरा की ओर से संगठन के दिवंगत सदस्यों स्वर्गीय राज अंकित अग्रवाल एवं स्वर्गीय सोनू अग्रवाल (ताजगंज) की स्मृति में 2 अक्टूबर को लोकहितम ब्लड बैंक, कमला नगर में महा रक्तदान शिविर आयोजित किया गया। शिविर में रक्तदाताओं ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए 156 यूनिट रक्तदान किया।


संगठन के अध्यक्ष राकेश अग्रवाल ने कहा कि शिविर का उद्देश्य जरूरतमंद मरीजों के लिए रक्त की उपलब्धता सुनिश्चित करने के साथ ही समाज में स्वैच्छिक रक्तदान के प्रति जागरूकता बढ़ाना है। उन्होंने कहा कि दिवंगत सदस्यों की स्मृति में आयोजित रक्तदान शिविर उनके प्रति सच्ची श्रद्धांजलि है।
इस अवसर पर दिवंगत सदस्यों के परिजनों को सम्मानित किया गया। साथ ही रामलीला एवं जनकपुरी के राजा दशरथ, रानी कौशल्या, राजा जनक और रानी सुनयना के स्वरूपों का स्वागत एवं सम्मान किया गया।


कार्यक्रम संयोजक मोहित अग्रवाल, अरुण अग्रवाल, शिवम गर्ग एवं शिवम अग्रवाल ने रक्तदाताओं और सहयोगियों का आभार व्यक्त करते हुए अधिक से अधिक लोगों से स्वैच्छिक रक्तदान के लिए आगे आने की अपील की।
शिविर में मुख्य अतिथि सुरेश चंद गर्ग (तपन ग्रुप), राकेश गर्ग (मंत्री जी), नितेश अग्रवाल (नितेश चेन्स), मुरारी प्रसाद अग्रवाल (एकता बिल्डर) एवं पार्षद प्रदीप अग्रवाल उपस्थित रहे।


इस दौरान संगठन के संस्थापक विनोद अग्रवाल, विनय अग्रवाल, एडवोकेट विभु सिंघल, महामंत्री अंकित अग्रवाल, कोषाध्यक्ष जितेंद्र अग्रवाल, मोहित अग्रवाल, शिवम गर्ग, अरुण अग्रवाल, शिवम अग्रवाल, शशांक बंसल, गणेश बंसल, अम्बुज अग्रवाल, संदीप अग्रवाल, मयंक गर्ग, एडवोकेट अमन अग्रवाल, एडवोकेट आशीष गर्ग, नितेश बंसल, आयुष अग्रवाल सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
अन्य खबरों हेतु संपर्क करें संवाददाता अर्जुन रौतेला 8868868461

Follow us on →     
No Slide Found In Slider.

Updated Video
 
gc goyal rajan
  • अर्जुन रौतेला आगरा

    रंग लाती है हिना पत्थर से पिस जाने के बाद। सुर्ख रूह होता है इंसान ठोकरें खाने के बाद।। मेहंदी का रंग प्राप्त करने के लिए उसको पत्थर पर पिसा जाता है, तब लोग उसकी तरफ आकर्षित होते हैं, ठीक उसी तरह मनुष्य जो जितना "दर्द अथवा कठिन कर्म" करता है, लोग उसी की तरफ आकर्षित होते हैं।

    Related Posts

    आज से सजेगा आगरा ट्रेड सेंटर, दुनिया भर के फुटवियर कारोबारियों का होगा जमावड़ा

    अर्जुन रौतेला आगरा। फुटवियर कारोबार के राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय बाजार को एक मंच पर लाने वाला 18वां अंतरराष्ट्रीय फेयर ‘मीट एट आगरा’ शनिवार से सींगना स्थित आगरा ट्रेड सेंटर में…

    गांधी जयंती पर दिव्यांग पर्यावरण प्रेमी ने संवारी हरियाली, पेड़-पौधों की सेवा को बनाया संकल्प

    अर्जुन रौतेला रामदेवरा। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती पर रामदेवरा की नई बस्ती में स्वच्छता और पर्यावरण संरक्षण की अनूठी मिसाल देखने को मिली। क्षेत्र के दिव्यांग पर्यावरण प्रेमी दिनेश…

    Leave a Reply