गांधी जयंती की पूर्व संध्या पर विनय अग्रवाल ने दिया सत्य-अहिंसा और संविधान का संदेश

अर्जुन रौतेला आगरा। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती की पूर्व संध्या पर कचहरी घाट, बांस दरवाजा स्थित गांधी प्रतिमा स्थल पर श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित किया गया। आगरा दक्षिण विधानसभा के पूर्व प्रत्याशी विनय अग्रवाल के नेतृत्व में हुए कार्यक्रम में बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए। इस दौरान प्रतिभागियों ने गांधी के सत्य और अहिंसा के सिद्धांतों के साथ संविधान एवं लोकतांत्रिक मूल्यों के प्रति प्रतिबद्धता दर्शाते हुए विभिन्न संदेश लिखे पोस्टर हाथों में थामे।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि वरिष्ठ समाजसेवी अशोक अग्रवाल (अशोक राम जी घी वाले) ने गांधी जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की। उपस्थित लोगों ने “सत्य हमारा अस्त्र, अहिंसा हमारा मार्ग, संविधान हमारा संकल्प” सहित विभिन्न नारों के माध्यम से सत्य, अहिंसा, लोकतंत्र और संविधान के सम्मान का संदेश दिया।

विनय अग्रवाल ने कहा कि गांधी जी के विचारों को जीवन में आत्मसात करना और लोकतांत्रिक मूल्यों के प्रति जागरूक रहना ही उन्हें सच्ची श्रद्धांजलि है। कार्यक्रम के दौरान वक्ताओं ने सत्य, अहिंसा, प्रेम, भाईचारे और आपसी सद्भाव के संदेश को समाज तक पहुंचाने पर जोर दिया।

गांधी जयंती के अवसर पर कार्यक्रम में मौजूद लोगों और स्थानीय नागरिकों के बीच मिष्ठान का वितरण भी किया गया। इससे कार्यक्रम स्थल पर उत्साह और सौहार्द का माहौल रहा।

कार्यक्रम में सपा आगरा दक्षिण विधानसभा अध्यक्ष सतीश चाहर, विजय यादव, उस्मान अब्बास एडवोकेट, शिवकुमार गुप्ता, जितेंद्र अग्रवाल, गौरव अग्रवाल, सचिन गुप्ता, जीनिश अग्रवाल, कान्हा अग्रवाल, परवेज खान, आसिफ अली, विमल वाल्मीकि, हिमांशु यादव, भानु प्रताप सिंह, बबलू यादव, लखन यादव, सौरभ शर्मा, निखिल पारस, रवि चौधरी सहित अनेक कार्यकर्ता एवं क्षेत्रीय लोग मौजूद रहे।

समापन पर विनय अग्रवाल के नेतृत्व में उपस्थित लोगों ने गांधी जी के सत्य, अहिंसा, प्रेम, भाईचारे और आपसी सद्भाव के संदेश को जन-जन तक पहुंचाने का सामूहिक संकल्प लिया।

अन्य खबरों हेतु संपर्क करें संवाददाता अर्जुन रौतेला 8868868461

Follow us on →     
No Slide Found In Slider.

Updated Video
 
gc goyal rajan
  • अर्जुन रौतेला आगरा

    रंग लाती है हिना पत्थर से पिस जाने के बाद। सुर्ख रूह होता है इंसान ठोकरें खाने के बाद।। मेहंदी का रंग प्राप्त करने के लिए उसको पत्थर पर पिसा जाता है, तब लोग उसकी तरफ आकर्षित होते हैं, ठीक उसी तरह मनुष्य जो जितना "दर्द अथवा कठिन कर्म" करता है, लोग उसी की तरफ आकर्षित होते हैं।

    Related Posts

    आज से सजेगा आगरा ट्रेड सेंटर, दुनिया भर के फुटवियर कारोबारियों का होगा जमावड़ा

    अर्जुन रौतेला आगरा। फुटवियर कारोबार के राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय बाजार को एक मंच पर लाने वाला 18वां अंतरराष्ट्रीय फेयर ‘मीट एट आगरा’ शनिवार से सींगना स्थित आगरा ट्रेड सेंटर में…

    गांधी जयंती पर दिव्यांग पर्यावरण प्रेमी ने संवारी हरियाली, पेड़-पौधों की सेवा को बनाया संकल्प

    अर्जुन रौतेला रामदेवरा। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती पर रामदेवरा की नई बस्ती में स्वच्छता और पर्यावरण संरक्षण की अनूठी मिसाल देखने को मिली। क्षेत्र के दिव्यांग पर्यावरण प्रेमी दिनेश…

    Leave a Reply