गुजरात प्रदेश सुरत शहर श्री निखिल मद्रासी जी

गुजरात हेड राजेंद्र तिवारी कि खास रिपोर्ट

 

सीख तभी सार्थक है, जब वह कार्रवाई और सकारात्मक बदलाव में बदले: परिमल शाह

 

सूरत: प्रशिक्षण का वास्तविक उद्देश्य केवल किसी सत्र में भाग लेना या नई जानकारी हासिल करना नहीं, बल्कि उस सीख को अपने व्यवहार, नेतृत्व और कार्यशैली में उतारकर सकारात्मक एवं सार्थक बदलाव लाना है। इसी महत्वपूर्ण विषय को लेकर मैनेजमेंट कंसल्टेंट, बिजनेस कोच एवं लर्निंग लीडर परिमल शाह के साथ निखिल मद्रासी ने विशेष बातचीत की।

 

इस ज्ञानवर्धक बातचीत में प्रशिक्षण, नेतृत्व क्षमता, मेंटरिंग, जिम्मेदारियों के प्रभावी हस्तांतरण (Delegation), ग्राहक अनुभव तथा निरंतर सीखने जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तार से चर्चा की गई।

 

बातचीत के दौरान इस बात पर विशेष जोर दिया गया कि सीखने का वास्तविक मूल्य तभी सामने आता है, जब वह ज्ञान व्यवहार में दिखाई दे और उससे कार्य करने के तरीके में सकारात्मक बदलाव आए।

 

परिमल शाह ने प्रशिक्षण एवं निरंतर सीखने को केवल व्यक्तिगत विकास तक सीमित न रखते हुए इसे प्रभावी नेतृत्व, बेहतर निर्णय क्षमता और संगठनात्मक विकास से जोड़ने की आवश्यकता पर जोर दिया।

 

इस पूरी बातचीत को Page 3 Magazine के नवीनतम अंक में पढ़ा जा सकता है। वहीं The Nikhil Madrasi Show पर इस बातचीत का पूरा वीडियो भी देखा जा सकता है।

टी एन न्यूज़ 24 आवाज जुर्म के खिलाफ गुजरात हेड राजेंद्र तिवारी के साथ राजेश देसाई कि खास रिपोर्ट

Follow us on →     
No Slide Found In Slider.

Updated Video
 
gc goyal rajan
  • Related Posts

    गुजरात प्रदेश सुरत शहर के न्यू सिविल हॉस्पिटल में मानवता को शर्मसार करने वाला मामला+++++++

    गुजरात हेड राजेंद्र तिवारी कि खास रिपोर्ट   सूरत की नई सिविल अस्पताल में मृत महिला के गले से 1.50 लाख रुपये का मंगलसूत्र गायब होने का आरोप सूरत: दक्षिण…

    गुजरात प्रदेश सुरत शहर महा नगर पालिका के सेंट्रल जोन में++++++

    गुजरात हेड राजेंद्र तिवारी कि खास रिपोर्ट   डोर-टू-डोर कचरा संग्रहण में अनियमितताओं को लेकर स्वास्थ्य समिति चेयरमैन को लिखित आवेदन   गुजरात प्रदेश सूरत महानगरपालिका के सेंट्रल जोन के…

    Leave a Reply