अर्जुन रौतेला आगरा। शाहदरा चेक पोस्ट, फिरोजाबाद रोड स्थित सेंट्रल आगरा पब्लिक स्कूल में आयोजित दो दिवसीय 8वीं रीजनल वुशू चैंपियनशिप-2026 का उत्साहपूर्ण समापन हुआ। प्रतियोगिता में आगरा, मथुरा, फिरोजाबाद और मैनपुरी के लगभग 240 खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया। शानदार प्रदर्शन के दम पर आगरा की टीम ने ओवरऑल चैंपियनशिप ट्रॉफी अपने नाम की। मथुरा दूसरे और फिरोजाबाद तीसरे स्थान पर रहे। आयोजकों के अनुसार, आगरा ने लगातार आठवीं बार यह उपलब्धि हासिल की।

आगरा की जीत में सेंट्रल आगरा पब्लिक स्कूल और सेंट एंड्रयूज पब्लिक स्कूल के खिलाड़ियों की अहम भूमिका रही। इसके अलावा शक्ति मार्शल आर्ट्स, आरके फाइट क्लब, शिवांगी फाइट क्लब और अल्टीमेट क्लब के खिलाड़ियों ने भी विभिन्न भार वर्गों में शानदार प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता के दौरान खिलाड़ियों ने अपनी तकनीक, गति, संतुलन और खेल कौशल का परिचय देते हुए रोमांचक मुकाबले प्रस्तुत किए।
समापन समारोह के मुख्य अतिथि आगरा पब्लिक ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस के सचिव अनिकेत शर्मा रहे। प्रधानाचार्य डॉ. हरिओम त्रिवेदी और जिला वुशू एसोसिएशन आगरा के संस्थापक अध्यक्ष प्रमोद कुमार की उपस्थिति में विजेता खिलाड़ियों को पदक, ट्रॉफी और प्रमाणपत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया।

बालिका वर्ग में शिवि गुप्ता, पूर्वी, तराना सिंह, साक्षी, अनन्य कौशिक, काव्या, रागिनी, राखी, नेहा, आध्या माथुर, अंशिका राज और वर्षा सहित अन्य खिलाड़ियों ने स्वर्ण पदक जीते। वहीं बालक वर्ग में अभय जौहरी, आयुष वर्मा, मुकेश कुमार, आर्यन मिश्रा, देवांश दिवाकर, आदर्श कुमार, यश शर्मा, आदित्य शर्मा, शौर्य, रमाकांत, शुभ कुमार, क्रिश गौतम, अग्रिम शर्मा, कुश जोशी, सक्षम, देवांश, युवराज, हाजिक अंसारी और आयुष अग्रवाल सहित अन्य खिलाड़ियों ने स्वर्ण पदक हासिल किए।
प्रतियोगिता को निष्पक्ष और व्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने में निर्णायक मंडल की महत्वपूर्ण भूमिका रही। हेड जज रुपेश अग्रवाल के नेतृत्व में आलोक चौधरी, आदित्य कुमार, अनुष्का कुमारी, विशाल परिहार, देशराज, क्रिश, सोनिया गुप्ता, शिवांगी वर्मा, ममता गुप्ता, आरती शर्मा, पूजा मिश्रा और ललिता कुशवाह ने निर्णायक की जिम्मेदारी निभाई।

अतिथियों ने खिलाड़ियों के प्रदर्शन की सराहना करते हुए कहा कि खेल विद्यार्थियों में अनुशासन, आत्मविश्वास, साहस और समर्पण की भावना विकसित करते हैं। जिला वुशू एसोसिएशन के संस्थापक अध्यक्ष प्रमोद कुमार ने सभी खिलाड़ियों, प्रशिक्षकों, निर्णायकों, विद्यालयों और सहयोगियों का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि ऐसी प्रतियोगिताएं खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा निखारने और राज्य एवं राष्ट्रीय स्तर पर बेहतर प्रदर्शन करने का अवसर प्रदान करती हैं।
अन्य खबरों हेतु संपर्क करें संवाददाता अर्जुन रौतेला 8868868461
Updated Video





Subscribe to my channel




