अर्जुन रौतेला आगरा। शमशाबाद रोड स्थित ऑल सेंट्स स्कूल में एसोसिएशन ऑफ प्रोग्रेसिव स्कूल्स ऑफ आगरा (अप्सा) के लिटरेरी एंड कल्चरल फिएस्टा-2026 के अंतर्गत देशभक्ति विषय पर आधारित अंतरविद्यालयी समूह नृत्य प्रतियोगिता आयोजित की गई। इसमें 10 विद्यालयों के विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया। देशभक्ति गीतों पर आधारित मनमोहक प्रस्तुतियों के माध्यम से विद्यार्थियों ने राष्ट्रप्रेम, बलिदान और मातृभूमि के प्रति समर्पण का संदेश दिया।

प्रतियोगिता में विद्यार्थियों की आकर्षक वेशभूषा, शानदार नृत्य संयोजन, भावपूर्ण अभिव्यक्ति और सामूहिक तालमेल ने दर्शकों का मन मोह लिया। निर्णायक मंडल में सूरज सिंह, रौशनी गिडवानी और लुक्की चौहान शामिल रहे। उन्होंने नृत्य संयोजन, वेशभूषा, मेकअप, प्रस्तुतीकरण और आपसी तालमेल के आधार पर प्रतिभागियों का मूल्यांकन किया। सभी टीमों के उत्कृष्ट प्रदर्शन के चलते प्रतियोगिता में कड़ा मुकाबला देखने को मिला।

सेंट एंड्रूज कमला नगर प्रथम
प्रतियोगिता में सेंट एंड्रूज पब्लिक स्कूल, कमला नगर ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। सेंट सीएफ एंड्रूज स्कूल, पीली पोखर द्वितीय तथा सीएफ एंड्रूज स्कूल, बल्केश्वर तृतीय स्थान पर रहा। सेंट एंड्रूज स्कूल, बरौली अहीर को प्रथम सांत्वना और प्रिल्यूड पब्लिक स्कूल को द्वितीय सांत्वना पुरस्कार प्रदान किया गया।

विद्यालय के चेयरमैन त्रिलोक सिंह राणा, वाइस चेयरमैन युवराज राणा, निदेशिका प्रतिमा राणा, प्रधानाचार्य योगेश उपाध्याय और उपप्रधानाचार्य आनंद सिंह ने विद्यार्थियों के प्रदर्शन की सराहना की। प्रतियोगिता का समापन देशभक्ति और उत्साहपूर्ण वातावरण में हुआ। इस आयोजन ने विद्यार्थियों को अपनी सांस्कृतिक प्रतिभा प्रदर्शित करने के साथ ही राष्ट्र के प्रति सम्मान और समर्पण की भावना व्यक्त करने का अवसर प्रदान किया।

अन्य खबरों हेतु संपर्क करें संवाददाता अर्जुन रौतेला 8868868461
Updated Video





Subscribe to my channel




