दहगांव की राशनडीलर द्वारा लोगों के साथ की जा रही घटतोली, ग्रामीण लोग हुए परेशान।

दहगांव की राशनडीलर द्वारा लोगों के साथ की जा रही घटतोली, ग्रामीण लोग हुए परेशान।

छाता क्षेत्र के नजदीकी गांव दहगांव में राशन डीलर की मनमानी और दबंगई से गांव के लोग परेशान होते नजर आ रहे हैं।लेकिन राशन डीलर लोगों की इस मजबूरी का खूब फायदा उठा रहे हैं। कोटेदार राशन में कटौती कर कर रहे हैं। आरोप है कि गांव दहगांव की राशन डीलर सुनीता लोगों को पूरा राशन नहीं दे रही है। यूनिट में कटौती कर राशन बांटते हैं और विभाग में इसकी कोई सुनवाई भी नहीं हो रही है।


कोटेदारों की मनमानी से लोग परेशान हैं। सरकार की तरफ से फ्री में मिलने वाला राशन लोगों को पूरा नहीं मिल पा रहा है। गांव के लोगों का कहना है कि डीलर हर परिवार के राशन कार्ड 2 से 3 किलो राशन में कटौती कर रहा है। जब डीलर से कम राशन देने के बारे में पूछा जाता है तो जवाब मिलता है कि अगली बार मत आना और डरा धमका कर लोगों को भगा दिया जाता है।

राशन डीलर की दबंगई को देखते हुए कुछ लोग तो कम राशन लेकर ही घर को लौट जाते हैं। गांव के लोगों का कहना है कि राशन बांटने में डीलर द्वारा कोई पारदर्शिता नहीं है। जहां सरकार द्वारा हर पात्र गृहस्थी को पूरा राशन देने की बात कही जा रही है। आला अधिकारियों और राशन डीलरों की सांठगांठ के चलते लोगों को कम राशन राशन डीलरों द्वारा दिया जा रहा है।

अब देखना यह होगा कि आला अधिकारी इस और राशन डीलरों पर क्या कार्रवाई करते हैं या फिर राशन डीलर इसी तरह लोगों के हक को डकारते रहेंगे।

रिपोर्ट – विष्णु कुमार

चैनल से जुड़ने, खबरों व विज्ञापनों के लिए संपर्क करें। मोबाइल नंबर –8279987958

Follow us on →     
No Slide Found In Slider.

Updated Video
 
gc goyal rajan
  • Related Posts

    सत्यम विद्या मंदिर में धूमधाम से मनाया गया वार्षिक उत्सव, बच्चों की प्रस्तुतियों ने मोहा मन।

    सत्यम विद्या मंदिर में धूमधाम से मनाया गया वार्षिक उत्सव, बच्चों की प्रस्तुतियों ने मोहा मन। कोसी कलां। कोसी कलां क्षेत्र के शालीमार रोड स्थित सत्यम विद्या मंदिर में वार्षिक…

    पाकुड़ नगर परिषद चुनाव: शबरी पाल बनीं अध्यक्ष, वार्ड पार्षदों की सूची यहाँ देखें

    संवाददाता :- सुमन कुमार दत्ता (पाकुड़ ) पाकुड़: पाकुड़ नगर परिषद चुनाव के नतीजे घोषित कर दिए गए हैं। लंबे समय से चल रही चुनावी गहमागहमी के बाद, जनता ने…

    Leave a Reply