सावन के अंतिम सोमवार को झारखंडे महादेव मंदिर पर बृहद भंडारा तथा जागरण का आयोजन

आजमगढ़ 8 अगस्त 22
श्री झारखंडे जी महादेव समिति के तत्वाधान में सावन मास के अंतिम एवं चतुर्थ सोमवार को वृहद भंडारा एवं जागरण का आयोजन किया गया है,जिसमे सैकड़ों की संख्या में श्रद्धालु गण उपस्थित होकर प्रसाद ग्रहण किये,
बताते चले कि प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी श्रावण मास के प्रत्येक सोमवार को भंडारे का आयोजन किया जाता है इसमें अंतिम सोमवार को भगवान भोलेनाथ का जागरण एवं भंडारा का आयोजन कई वर्षों से चलते चला आ रहा है, पूरे श्रावण मास में भगवान झारखंडे महादेव का रुद्राभिषेक प्रतिदिन अनवरत चलता रहता है जिसमें क्षेत्र के साथ-साथ जनपद के कोने-कोने से लोग आकर के यहां पर रुद्राभिषेक/दुग्धाभिषेक करके भगवान की पूजा अर्चना करते हैं और ऐसी मान्यता है कि उनकी सारी मनोकामना पूर्ण होती है।श्री झारखंडे जी महादेव का मंदिर तीन ग्राम पंचायतों को एक साथ जोड़ता है जिनमे जलालपुर,गद्दोपुर और बड़िहारी जनपद मुख्यालय से 15 किलो मीटर की दूरी पर स्थित श्री झारखंडे महादेव का मंदिर यहां पर मान्यता है कि भगवान भोलेनाथ का स्वयंभू शिवलिंग है भगवान भोलेनाथ की पूजा विधि विधान से करने वाला व्यक्ति कभी भी दुखी नहीं रह सकता तथा व्यक्ति की सभी मनोकामना पूर्ण होती हैं।

रिपोर्टर
आदित्य नारायण वर्मा
ब्यूरो चीफ
TN NEWS 24
आवाज़ जूर्म के खिलाफ़
आजमगढ़

Follow us on →     
No Slide Found In Slider.

Updated Video
 
gc goyal rajan
  • Related Posts

    किरावली में गौ सम्मान अभियान के तहत सौंपा गया ज्ञापन

    किरावली में गौ सम्मान अभियान के तहत सौंपा गया ज्ञापन किरावली। गौ सम्मान आव्हान अभियान के अंतर्गत सोमवार को किरावली में सनातनियों, गौरक्षकों एवं साधु-संतों द्वारा प्रधानमंत्री के नाम तहसीलदार…

    जर्जर बिजली पोल बना खतरा, कभी भी हो सकता है बड़ा हादसा

    जर्जर बिजली पोल बना खतरा, कभी भी हो सकता है बड़ा हादसा किरावली/बिचपुरी। बिचपुरी ब्लॉक के ग्राम नागर में बिजली विभाग की लापरवाही के चलते एक बड़ा हादसा होने की…

    Leave a Reply