बहराइच * ट्रैकटर ट्राली मालिक हो जाए सावधान , खनन व् सवारी के लिए उपयोग किया तो होगी सख्त कार्यवाही * मनोज त्रिपाठी

उत्तर प्रदेश के परिवहन राज्य मंत्री ( स्वतंत्र प्रभार ) दयाशंकर सिंह ने परिवहन विभाग परिवहन निगम के अधिकारियों के साथ दिल्ली से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से समीक्षा बैठक की उन्होंने कहा कि लक्ष्य तय करके प्राइवेट बसों को परिवहन निगम के साथ अनुबंधित करें और कहा कि लक्ष्य तय करके हमारे मुख्यमंत्री योगी ने लगभग 15000 बसों को अनुबंधित करने का लक्ष्य परिवहन निगम को दिया है अधिकारी इस बात का परीक्षण कर लें किन रूटों पर कितनी बसों की अनुबंध की जरूरत है उसी के अनुरूप अनुबंधित किए जाने के लिए टेंडर करें , उन्होंने कहा कि अनुबंध की शर्तें स्पष्ट वाहन स्वामियों के हित को ध्यान में रखते हुए तैयार किया जाना चाहिए जिससे किसी भी वाहन मालिक को असंतोष न हो इस कार्य को समय के भीतर पूर्ण करना है परिवहन निगम अतिरिक्त आय के लिए विज्ञापन कोरियर सेवायें एवं लगेज आदि के माध्यम से प्राप्त कर सकते हैं , इसके लिए टेंडर किया जाए उन्होंने कहा कि अभी भी परिवहन निगम से अनुबंधित ढाबों से शिकायत मिल रही है इनका भी अधिकारी औचक निरीक्षण करें और यात्रियों से जानें की क्या ढाबें शर्तों के अनुरूप हीं कार्य कर रहे हैं या गड़बड़ी तो इनके खिलाफ कठोर कार्यवाही तय करें , प्रवर्तन टीम अभियान के तहत ट्रैक्टर ट्राली की सख्त चेकिंग करें किसी भी परिस्थिति में ट्रैक्टर ट्राली का उपयोग सवारी ढोने अथवा खनन कार्य के लिए नहीं होना चाहिए ऐसा पाए जाने पर उनके खिलाफ कठोरतम से कठोर कार्यवाही सुनिश्चित करें क्योंकि यह मात्र कृषि कार्य के उपयोग के लिए है ऐसा इसलिए निर्णय लेना पड़ रहा है ट्रैक्टर ट्राली से प्रदेश में कितने लोगों को जान गंवाना पड़ा है सरकार किसानों के साथ है पर ऐसा न करें केवल कृषि कार्य में ही सदुपयोग करें , प्रदेश के सभी जिलों में अधिकारी अभियान चलाकर ओवरलोडिंग का भी चेकिंग करें । मनोज पति त्रिपाठी ब्यूरो चीफ बहराइच 8081466787 ।

Follow us on →     
No Slide Found In Slider.

Updated Video
 
gc goyal rajan
  • मनोज त्रिपाठी बहराईच

    स्वतंत्र पत्रकार एवम् सोसल मीडिया के चर्चित सूचना अधिकार कार्यकर्ता - मनोज त्रिपाठी।

    Related Posts

    एक्शन मोड में एसपी: चेकपोस्ट से लेकर थानों तक का औचक निरीक्षण, अवैध माइनिंग और रिस्पॉन्स टाइम पर सख्त निर्देश

    पाकुड़: जिला पुलिस कप्तान (एसपी) आज पूरी तरह एक्शन मोड में नजर आए। दिनांक 05.05.2026 को पुलिस अधीक्षक द्वारा जिला नियंत्रण कक्ष (Dial 112), मुफ़स्सिल थाना, मालपहाड़ी ओ.पी. सहित चांदपुर…

    बंगाल-असम एवं पुडूचेरी की जीत पर गोपीनाथपुर में भाजपा का भव्य उत्सव, गूंजा खुशी का माहौल

    पाकुड़: पश्चिम बंगाल, असम और पुडूचेरी के विधानसभा चुनावों में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के शानदार प्रदर्शन से कार्यकर्ताओं में भारी उत्साह है। इस ऐतिहासिक सफलता का जश्न झारखंड के…

    Leave a Reply