आस्था द्वारा नृत्य प्रतियोगिता के विजेताओं को किया सम्मानित

आगरा (अर्जुन रौतेला)। आस्था द्वारा कराये गये नृत्य प्रतियोगिता का आयोजन न्यू सैंट स्टीफेन्स स्कूल यूनिट 2 एतमादपुर बरहन रोड आगरा में संपन्न हुआ। कार्य क्रम की शुरुआत आस्था के उपाध्यक्ष श्कुलदीप वर्मा व कोषाध्यक्ष भरत सिंह ने सरस्वती माँ की पूजा कर व दीपक जलाकर की।

इस प्रतियोगिता में बालक व बालिकाओं ने बड़े ही जोश के साथ अपनी प्रस्तुति दी। एकल नृत्य प्रतियोगिता में प्राइमरी वर्ग में प्रथम स्थान न्यू सेंट स्टीफेन्स यूनिट- 2, द्वतीय स्थान हेरिटेज पब्लिक स्कूल व तृतीय स्थान दाऊजी पब्लिक स्कूल ने प्राप्त किया।


एकल जूनियर वर्ग में प्रथम स्थान पी एस अकादमी, द्वतीय स्थान सेंट स्टीफेन्स यूनिट- 2 व तृतीय स्थान दाऊजी पब्लिक स्कूल ने प्राप्त किया। एकल सीनियर वर्ग में प्रथम स्थान सेंट स्टीफेन्स यूनिट-2, द्वतीय स्थान पा एस अकादमी व तृतीय स्थान हेरिटेज पब्लिक स्कूल नन्दलपुर ने प्राप्त किया। ग्रुप डांस में प्राइमरी वर्ग में प्रथम स्थान सेंट स्टीफेन्स यूनिट-2, द्वतीय स्थान पी एस अकादमी व तृतीय स्थान दाऊजी पब्लिक स्कूल ने प्राप्त किया।


ग्रुप डांस जूनियर वर्ग में प्रथम स्थान दाऊजी पब्लिक स्कूल, द्वतीय स्थान कैम्ब्रिज पब्लिक स्कूल व तृतीय स्थान हेरिटेज पब्लिक स्कूल नंदलपुर ने प्राप्त किया।


ग्रुप डांस सीनियर वर्ग में प्रथम स्थान सेंट स्टीफेन्स यूनिट – 2, द्वितीय स्थान दाऊजी पब्लिक स्कूल व तृतीय स्थान कैम्ब्रिज पब्लिक स्कूल ने प्राप्त किया।


अंत में आस्था के संस्थापक व सचिव नितेन्द्र कुशवाहा ने सभी बच्चों को उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की व सभी का धन्यवाद किया।

Follow us on →     
No Slide Found In Slider.

Updated Video
 
gc goyal rajan
  • अर्जुन रौतेला आगरा

    रंग लाती है हिना पत्थर से पिस जाने के बाद। सुर्ख रूह होता है इंसान ठोकरें खाने के बाद।। मेहंदी का रंग प्राप्त करने के लिए उसको पत्थर पर पिसा जाता है, तब लोग उसकी तरफ आकर्षित होते हैं, ठीक उसी तरह मनुष्य जो जितना "दर्द अथवा कठिन कर्म" करता है, लोग उसी की तरफ आकर्षित होते हैं।

    Related Posts

    श्रीराम-जानकी की भव्य झांकी ने मोहा मन, जयकारों से गूंजा नगर ।

    ।। कोसी कलां ।। श्रीराम-जानकी की भव्य झांकी ने मोहा मन, जयकारों से गूंजा नगर कोसीकलां (मथुरा)। एंकर – उत्सव नगरी कोसीकलां में श्रीरामलीला महोत्सव के अंतर्गत शनिवार देर शाम…

    रामलीला में गूंजी जय श्रीराम की गूंज, खर-दूषण वध का मंचन।

    ।। कोसी कलां ।। रामलीला में गूंजी जय श्रीराम की गूंज, खर-दूषण वध का मंचन। कोसीकलां की ऐतिहासिक रामलीला महोत्सव के अंतर्गत शुक्रवार को भगवान श्रीराम, माता जानकी और लक्ष्मण…

    Leave a Reply