सास और देवर ने महिला के साथ की मारपीट, महिला ने कोसी थाने में दी तहरीर।

     ।। कोसी कलां ।।

सास और देवर ने महिला के साथ की मारपीट, महिला ने कोसी थाने में दी तहरीर।

थाना कोसी कलां के समीपवर्ती गांव राजागढ़ी की रहने वाली एक महिला ने रविवार को अपने सास और देवर पर मारपीट का आरोप लगाते हुए उनके खिलाफ कोसी थाने में तहरीर दी।

बताते चलें कि गांव राजागढ़ी की रहने वाली महिला कांता उर्फ कुंती पत्नी योगेश कुमार ने अपनी सास राजबाला और देवर रामेश्वर उर्फ रामू पर मारपीट का आरोप लगाते हुए कहा कि शनिवार की शाम को सास और देवर गांव राजागढ़ी आए हुए थे।

घर से घारेलू सामान को जबरदस्ती ले जा रहे थे तभी मैंने इसका विरोध किया तो सास और देवर दोनों ने मुझे लात घूसों और थप्पड़ों से मेरी जमकर मारपीट की। मेरी इस चीख पुकार को सुन आस-पड़ोस के लोग भी मौके पर पहुंच गए, जहां पर उक्त दोनों लोग जान से मारने की धमकी देते हुए छोड़कर वहां से बल्लभगढ़ के लिए भाग गए । वहीं इसी संबंध में आज पीड़ित महिला ने कोसी थाने पहुंचकर थाने में तहरीर दी और बताया कि पीड़ित महिला और उसके पति का दहेज का मुकदमा न्यायालय में चल रहा है जिसको लेकर पूर्व में भी मेरे साथ इस तरह की घटनाएं कर चुके हैं।

मैं अपने बच्चों के साथ मजदूरी कर अपना जीवन यापन कर रही हूं। जहां पर मुझे ससुरालीजनों से अपने जान माल का खतरा है। पीड़ित महिला ने पुलिस प्रशासन से दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्यवाही की मांग करते हुए न्याय की गुहार लगाई है।

रिपोर्टर – विष्णु कुमार।

चैनल से जुड़ने, खबरों व विज्ञापनों के लिए संपर्क करें।

मो.न. 8279987958

Follow us on →     
No Slide Found In Slider.

Updated Video
 
gc goyal rajan
  • Related Posts

    जाम से निजात दिलाने तथा आम जनों की सांसों को बचाने के लिए कस्बा एत्मादपुर में बाईपास की मांग तथा भागूपुर स्थित दोनों तरफ सर्विस रोड पर भरे जल भराव की समस्या को लेकर परियोजना निर्देशक

    आगरा जाम से निजात दिलाने तथा आम जनों की सांसों को बचाने के लिए कस्बा एत्मादपुर में बाईपास की मांग तथा भागूपुर स्थित दोनों तरफ सर्विस रोड पर भरे जल…

    ताजमहल पर गर्मी का असर: 17 वर्षीय पर्यटक की बिगड़ी तबीयत, सुरक्षा कर्मियों की तत्परता से टला बड़ा हादसा

    रिपोर्टर – दिलशाद अहमद फतेहपुर सीकरी  आगरा। विश्व प्रसिद्ध ताजमहल में घूमने आई एक किशोरी पर्यटक की अचानक तबीयत बिगड़ने से कुछ देर के लिए अफरा-तफरी की स्थिति बन गई।…

    Leave a Reply