उत्तर प्रदेश के कारागार एवं होमगार्ड्स राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) श्री धर्मवीर प्रजापति ने आज नई दिल्ली में केन्द्रीय गृहमंत्री श्री अमित शाह एवं केन्द्रीय रक्षामंत्री श्री राजनाथ सिंह से अलग-

उत्तर प्रदेश:– श्री धर्मवीर प्रजापति ने आज नई दिल्ली में केन्द्रीय गृहमंत्री एवं केन्द्रीय रक्षामंत्री से की शिष्टाचार भेंट

रिपोर्ट प्रेम चौहान TN NEWS 24 आगरा 

मुलाकात के दौरान विभागीय उपलब्धियों पर की विस्तार से चर्चा

लखनऊ: 22 दिसम्बर, 2022

उत्तर प्रदेश के कारागार एवं होमगार्ड्स राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) श्री धर्मवीर प्रजापति ने आज नई दिल्ली में केन्द्रीय गृहमंत्री श्री अमित शाह एवं केन्द्रीय रक्षामंत्री श्री राजनाथ सिंह से अलग-अलग शिष्टाचार भेंट की। इस अवसर पर उन्होंने गृहमंत्री एवं रक्षामंत्री को विभागीय उपलब्धियों पर प्रकाशित पुस्तक की एक-एक प्रति के साथ बंदिया द्वारा मथुरा जिला कारागार में बने ठाकुरजी का वस्त्र, मेरठ जिला कारागार में बना फुटबाल एवं गौतमबुद्ध नगर जिला कारागार में बनी बुद्ध की प्रतिमा भेंट की।

श्री धर्मवीर प्रजापति ने मुलाकात के दौरान कारागार विभाग को और अधिक सुदृढ़ किये जाने के बारे में विस्तृत चर्चा की एवं मार्गदर्शन प्राप्त किया। उन्होंने अवगत कराया कि मा0 मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के कुशल मार्गदर्शन में लगातार सुधार हो रहा है। होमगार्ड्स एवं कारागार एवं होमगाडर््स विभाग में मा0 मुख्यमंत्री द्वारा दिये गये निर्देशों का अनुपालन भी सुनिश्चित कराया जा रहा है। बन्दियों से लगातार संवाद किया जा रहा है जिससे कि उनकी मनोवृत्ति में बदलाव आये। हाल ही में होमगाडर््स विभाग ने अपना हीरक जयन्ती समारोह मनाया।

 

Follow us on →     
No Slide Found In Slider.

Updated Video
 
gc goyal rajan
  • Related Posts

    जेल से बाहर आते ही आज़म खान को ईडी ने गिरफ़्तार किया

    रिहाई से पहले ही आजम खान पर ED का बड़ा एक्शन… जेल में ही हुई 8 घंटे पूछताछ, फिर दर्ज हुई FIR… जानें क्या है 494 करोड़ का मामला रामपुर।…

    श्रीराम-जानकी की भव्य झांकी ने मोहा मन, जयकारों से गूंजा नगर ।

    ।। कोसी कलां ।। श्रीराम-जानकी की भव्य झांकी ने मोहा मन, जयकारों से गूंजा नगर कोसीकलां (मथुरा)। एंकर – उत्सव नगरी कोसीकलां में श्रीरामलीला महोत्सव के अंतर्गत शनिवार देर शाम…

    Leave a Reply