शिकायत पर दरोगा ने नहीं की महिला की सुनवाई ,महिला ने खुदकुशी

छेड़छाड़ की शिकायत पर दरोगा ने नहीं की महिला की सुनवाई ,महिला ने खुदकुशी कर जान गंवाई

 

इस गंभीर आरोप की पुलिस कमिश्नर ने जांच कराई ,दरोगा को पुलिस लाइन की हवा खिलाई

 

 

यूपी सरकार लाख दावे करे महिलाओं की सुरक्षा के लेकिन हकीकत इससे परे ही है। आए दिन होने वाली हिंसाओं का आकड़ा यह साफ-साफ बताता है कि यूपी सरकार के…

 

यूपी सरकार लाख दावे करे महिलाओं की सुरक्षा के लेकिन हकीकत इससे परे ही है। आए दिन होने वाली हिंसाओं का आकड़ा यह साफ-साफ बताता है कि यूपी सरकार के प्रतिदिन नए कानून नहीं लोगों में सोच बदलने की आवश्यकता है। सरकार महिलाओं को सुरक्षा देने के लिए हर रोज नए नए कानून तैयार कर रही है। ट्रोल फ्री नंबर और अलग से महिला सेल की नियुक्ति कर चुकी है। लेकिन थानों में आज भी महिला सुरक्षा को लेकर पुलिस में कोई संवेदना दिखाई नहीं देती है। इसका जीता जागता प्रमाण आगरा खंदोली थाने पर देखने को मिला जब यहां आई एक महिला की सुनवाई नहीं हुई तो उसने फांसी लगाकर अपनी जीवन लीला ही समाप्त कर ली।

 

आगरा खंदौली क्षेत्र के गांव में महिला से छेड़छाड़ के बाद थाना पुलिस ने कार्रवाई नहीं की। गुरुवार रात महिला ने फंदे लटककर खुदकुशी कर ली। आरोप है कि पुलिस के कार्रवाई न करने से आहत होकर महिला ने यह कदम उठाया है। परिजन पुलिस का विरोध कर रहे है। महिला का शव नहीं उठाने दे रहे हैं। लापरवाही पर पुलिस आयुक्त ने खंदौली थाने के दरोगा को लाइन हाजिर कर दिया है।

 

25 वर्षीय महिला के साथ बुधवार शाम घटना हुई थी। गांव के संदीप पर छेड़छाड़ का आरोप है। आरोप है कि आरोपित ने हाथ पकड़कर खेत में खींचने की कोशिश की। महिला के शोर मचाने पर आरोपित भाग गया था। गुरुवार दोपहर 12 बजे महिला के ससुर के साथ थाने गई थी। आरोप है कि वहां एसआई अर्जुन सिंह से उन्होंने शिकायत की। एसआई ने उनसे कहा कि पूरा गांव एक दूसरे पर आरोप लगाता रहता है।दारोगा ने इस मामले में कोई कार्रवाई नहीं की। महिला और उनके ससुर वापस आ गए। गुरुवार शाम सात बजे गांव के कुछ लोगों को लेकर वे फिर पीड़िता को लेकर थाने पहुंचे। थाने में फिर उन्हें दरोगा अर्जुन सिंह मिले। आरोप है कि भगा दिया। रात को महिला ने खुदकुशी कर ली। शुक्रवार सुबह महिला कमरे से बाहर नहीं निकली तो ससुर ने कमरे में देखा। वह फंदे से लटकी हुई थी। तब तक उसकी सांसें थम चुकी थीं। घटना की जानकारी होते ही शुक्रवार सुबह सहायक पुलिस आयुक्त रवि कुमार गुप्ता फोर्स के साथ पहुंच गए। परिजन पुलिस का विरोध कर रहे हैं। वे महिला का शव पुलिस को नहीं उठाने दे रहे हैं। पुलिस आयुक्त डा. प्रीतिंदर सिंह का कहना है कि प्रथमदृष्टया दरोगा अर्जुन सिंह की लापरवाही देखते हुए लाइन हाजिर किया गया है।

Follow us on →     
No Slide Found In Slider.

Updated Video
 
gc goyal rajan
  • Related Posts

    सत्यम विद्या मंदिर में धूमधाम से मनाया गया वार्षिक उत्सव, बच्चों की प्रस्तुतियों ने मोहा मन।

    सत्यम विद्या मंदिर में धूमधाम से मनाया गया वार्षिक उत्सव, बच्चों की प्रस्तुतियों ने मोहा मन। कोसी कलां। कोसी कलां क्षेत्र के शालीमार रोड स्थित सत्यम विद्या मंदिर में वार्षिक…

    आगरा के नामी हॉस्पिटल में बच्चा बदलने का आरोप

    डीसीपी से शिकायत, दंपति बोले-पहले बताया लड़का, बाद में लड़की दे दी; डीएनए टेस्ट की मांग आगरा के एक नामी हॉस्पिटल पर नवजात बच्चा बदलने का आरोप है। पीड़ित दंपति…

    Leave a Reply