पेपर लीक मामले में एबीवीपी ने शिक्षा मंत्री का पुतला

पेपर लीक मामले में एबीवीपी ने शिक्षा मंत्री पुतला फूंका

राजकुमार सैन ब्यूरो चीफ धौलपुर
आज दिनांक 26/12/2022 को अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद पीजी कॉलेज इकाई के द्वारा पीजी कॉलेज के मुख्य द्वार पर राजस्थान में RPSC पेपर लीक की घटना के विरोध में शिक्षा मंत्री बीडी कल्ला का पुतला जलाया। इस मौके पर जयपुर प्रांत के निजी विश्विद्यालय प्रान्त संयोजक अभिनव सिंह ने बताया कि अब तक राजस्थान सरकार द्वारा जितनी भी भर्तियां कराई गई, चाहे वह रीट की भर्ती हो, चाहे वह सब इंस्पेक्टर की भर्ती या पटवारी-वनरक्षक की भर्ती। यहां तक कि राजस्थान पुलिस की भर्ती में भी पेपर लीक हुए। मुख्यमंत्री भारत जोड़ो यात्रा में व्यस्त होने के कारण पेपर लीक हुआ है। राजस्थान लोक सेवा आयोग के चेयरमैन व सचिव, साथ ही राजस्थान के सभी आला अधिकारी प्रशासन इन भर्तियों में गोपनीयता नहीं रख पा रहे हैं, जिससे पेपर लीक चोर गिरोह आसानी से पेपर लीक करवा रहे हैं। जिससे युवा अपने आपको ठगा ठगा सा महसूस कर रहा है। युवाओं के साथ जो धोखा हुआ है, इसकी जिम्मेदार राजस्थान की सरकार है। युवाओं पर हो रहे लगातार अत्याचार को लेकर और इस सोती हुई सरकार को जगाने के लिए ऐसा किया। इस मौके पर निजी विद्यालय प्रांत संयोजक अभिनव सिंह, नगर मंत्री धीरेंद्र कुशवाह, इकाई अध्यक्ष विकास अग्रवाल, अरुण चौधरी आकाश बघेल, शमशेर सिंह, रोहन कुमार, बहादुर सिंह,एवं अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Follow us on →     
No Slide Found In Slider.

Updated Video
 
gc goyal rajan
  • Related Posts

    गुजरात हाई कोर्ट के द्वारा जारी नए परिपत्र के विरोध में++++++++

    गुजरात हेड राजेंद्र तिवारी कि खास रिपोर्ट गुजरात हाई कोर्ट के द्वारा जारी नए परिपत्र के विरोध में सूरत शहर के वकीलों का दो दिवसीय न्यायिक कार्य का बहिष्कार गुजरात…

    पुलिस के मकान में सट्टा बाजार 23 के खिलाफ कार्रवाई++++++

    गुजरात हेड राजेंद्र तिवारी कि खास रिपोर्ट खाकी की आड़ में हाईटेक शेयर सट्टा रैकेट का भंडाफोड़, पुलिसकर्मी के आवास से संचालित नेटवर्क का खुलासा   गुजरात प्रदेश सुरेंद्रनगर, 7…

    Leave a Reply