बहराइच * अखिल भारतीय प्रधान संगठन ने दिया अमर्यादित भाषा के प्रयोग पर ज्ञापन * मनोज त्रिपाठी.

बहराइच 25 मार्च , अखिल भारतीय प्रधान संगठन विकासखंड बलहा के तत्वावधान में आज विकाखण्ड परिसर स्थित सभागार में बैठक का आयोजन कर संगठन को ओर अधिक गतिशील व मजबूत करने की आवश्यकता पर बल दिया गया।
खण्ड विकास अधिकारी बलहा को संगठन पदाधिकारियों ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह को संबोधित हस्ताक्षर युक्त ज्ञापन भी सौपा।

संगठन के पदाधिकारियों ने ज्ञापन में उल्लेख किया है कि , समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव सासंद प्रोफेसर रामगोपाल यादव ने बीते दिवस प्रधान संगठन के पदाधिकारियों जो कि उनके आवास पर विभिन्न समस्याओं के बारे में वार्ता करने गए थे इस दौरान रामगोपाल यादव (सांसद राज्यसभा) के द्वारा प्रधान संगठन व उनके सदस्यों के प्रति अमर्यादित भाषा का उपयोग किया गया तथा प्रतिनिधि मंडल के पदाधिकारियों को सार्वजनिक तौर पर अपमानित भी किया गया।
इस बात को लेकर समस्त प्रधान बंधुओं में आक्रोश व्याप्त है प्रधान संगठन से जुड़े पदाधिकारियों ने ज्ञापन में उल्लेख कर , गृहमंत्री
मंत्री भारत सरकार से मांग किया है कि , राज्य सभा सदस्य प्रोफेसर राम गोपाल यादव के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाकर उन्हें राज्य सभा सदस्य की सदस्यता से बर्खास्त किया जाए।

अखिल भारतीय प्रधान संगठन के नेतृत्व में ज्ञापन देने वाले प्रतिनिधित्व मंडल का नेतृत्व जिला संरक्षक संजीव श्रीवास्तव एडवोकेट व प्रधान संगठन बलहा अध्यक्ष सादिक़ हुसैन ने किया।

प्रतिनिधि मंडल में प्रमुख रूप से ग्राम प्रधान गण पीर गुलाम , जाबिर, अतीकुर्रहमान , नाजमा , मोहम्मद कलीम , वरिष्ठ उपाध्यक्ष राम नारायण , मुजीमुर रहमान , प्रधान प्रतिनिधि मेराज उपाध्यक्ष तक्मश खान के अलावा मीडिया प्रभारी धीरेंद्र शर्मा उपस्थित रहे।मनोज त्रिपाठी ब्यूरो चीफ बहराइच 8081466787 .

Follow us on →     
No Slide Found In Slider.

Updated Video
 
gc goyal rajan
  • मनोज त्रिपाठी बहराईच

    स्वतंत्र पत्रकार एवम् सोसल मीडिया के चर्चित सूचना अधिकार कार्यकर्ता - मनोज त्रिपाठी।

    Related Posts

    जवा में तहसीलदार की अनदेखी से कब्जा बरकरार

    नरेगा बना कमाई का जरिया? त्यौंथर जनपद में भुगतान पर उठे सवाल ‘चढ़ावा’ की चर्चा पर फिर से गरमाया त्यौंथर जप त्यौंथर का माहौल

    Leave a Reply