द केरला स्टोरी पर केरल हाई कोर्ट ने याचिका की ख़ारिज

इस साल जहां बॉक्स ऑफिस पर कई बड़े सितारों की फिल्मों ने पानी तक नहीं मांगा. कश्मीरी पंडितों के पलायन और नरसंहार पर बनी बॉलीवुड निर्देशक विवेक अग्निहोत्री की फिल्म ‘द कश्मीर फाइल्स’ ने वर्ल्डवाइड करीब 350 करोड़ की कमाई की थी. और, यह फिल्म महज 12 करोड़ के बजट में बनी थी. इसी तरह की सत्य घटनाओं पर आधारित एक और फिल्म ‘द केरल स्टोरी’ का टीजर दर्शकों के बीच काफी सुर्खियां बटोर रहा है. लेकिन, फिल्म ‘द केरल स्टोरी’ का टीजर सामने आते ही इस पर बवाल शुरू हो गया है. केरल के डीजीपी ने फिल्म से जुड़े लोगों के खिलाफ शिकायत दर्ज करने का आदेश दे दिया. कहा जा रहा है कि फिल्म में केरल को आतंकियों के लिए एक सेफ हैवेन के तौर पर दिखाया गया है. और, कांग्रेस ने भी ‘द केरल स्टोरी’ पर बैन लगाने की मांग की है.

 

वैसे, फिल्म ‘द केरल स्टोरी’ पर बैन लगाने की मांग कुछ वैसी ही है. जैसी ‘द कश्मीर फाइल्स’ के रिलीज होने के बाद की जा रही थी. द कश्मीर फाइल्स में दिखाए गए कश्मीरी पंडितों के पलायन और नरसंहार को घृणा फैलाने और गलतबयानी करने वाली फिल्म बताकर खारिज करने में कोई कोर-कसर नहीं छोड़ी गई थी. ठीक इसी तरह से ‘द केरल स्टोरी’ पर भी इन्हीं आरोपों के साथ बैन लगाने की मांग की जा रही है. ये अलग बात है कि यह फिल्म भी कश्मीरी पंडितों के पलायन और नरसंहार की तरह ही केरल की लड़कियों से जुड़ी सत्य घटनाओं पर आधारित है. फिल्म 5 मई को रिलीज हो चुकी है और अब तक लगभग 8 करोड़ की कमाई भी कर चुकी 40 करोड़ बजट की यह फिल्म द केरला स्टोरी सभी में आकर्षण का केंद्र बनी हुई है केरला में इस फिल्म को बैन किए जाने को लेकर जो याचिका हाई कोर्ट में दाखिल की थी वह केरल हाई कोर्ट द्वारा खारिज कर दी गई है

Follow us on →     
No Slide Found In Slider.

Updated Video
 
gc goyal rajan
  • Related Posts

    फतेहपुर सीकरी: बुलंद दरवाजा रोड पर बांटी मिठाई, दिया भाईचारे का संदेश

    दीपावली के अवसर पर ‘बिल्ड फॉर सक्सेस डिग्री कॉलेज’ के चेयरमैन ने मुस्लिम बच्चों संग मनाई खुशियां फतेहपुर सीकरी (आगरा)।दीपावली के पावन अवसर पर फतेहपुर सीकरी के बुलंद दरवाजा रोड…

    जेल से बाहर आते ही आज़म खान को ईडी ने गिरफ़्तार किया

    रिहाई से पहले ही आजम खान पर ED का बड़ा एक्शन… जेल में ही हुई 8 घंटे पूछताछ, फिर दर्ज हुई FIR… जानें क्या है 494 करोड़ का मामला रामपुर।…

    Leave a Reply