आगरा निवासी डॉक्टर आशीष त्रिपाठी ने इंडियन टैलेंट फाइट द्वारा आयोजित गायन प्रतियोगिता में ट्रॉफी जीतकर आगरा का नाम रोशन किया।

  • आगरा का नाम किया रोशन
    आगरा निवासी डॉक्टर आशीष त्रिपाठी ने इंडियन टैलेंट फाइट द्वारा आयोजित गायन प्रतियोगिता में ट्रॉफी जीतकर आगरा का नाम रोशन किया। पूरे भारत से आए सैकड़ों प्रतियोगी और लगभग एक साल चले चार चरणों में ये प्रतियोगिता संपन्न हुई। इसका प्रसारण कुछ दिनों में 9XM और एमटीवी पर होगा। डा आशीष त्रिपाठी का नाम आगरा के संगीत जगत में किसी परिचय का मोहताज नहीं है। किशोर कुमार के गीतों को इतनी तन्मयता और सुरीलेपन से गाते हैं कि जो भी सुनता है वो उनको बार बार सुनना चाहता है। उनका संगीत पूरी तरह से किशोर दा को समर्पित है। पेशे से डॉक्टर त्रिपाठी कॉलेज ऑफ फार्मेसी रोहता के चेयरमैन और मैनेजिंग डायरेक्टर हैं।उनकी धर्मपत्नी श्रीमती रश्मि त्रिपाठी कॉलेज ऑफ फार्मेसी की प्रिंसिपल है। उनके सहयोग और समर्थन से ही आशीष त्रिपाठी अपने शौक को पूरा समय दे पाते हैं। डा आशीष से हुई बातचीत में उन्होंने बताया कि शौक की कोई उम्र नहीं होती। अपना घर–बार,कॉलेज की सारी जिम्मेदारियों के बाद भी संगीत के लिए समय निकाल ही लेते हैं। आगरा में भी कई संस्थाओं द्वारा सम्मानित होने के बाद उन्हें ये प्रेरणा मिली कि अब आगरा से बाहर भी अपनी आवाज को लोगो तक पहुंचाना चाहिए।और अपनी मेहनत और लगन से उन्होंने ये जीत हासिल कर ली।
Follow us on →     
No Slide Found In Slider.

Updated Video
 
gc goyal rajan
  • Related Posts

    ताजमहल पर गर्मी का असर: 17 वर्षीय पर्यटक की बिगड़ी तबीयत, सुरक्षा कर्मियों की तत्परता से टला बड़ा हादसा

    रिपोर्टर – दिलशाद अहमद फतेहपुर सीकरी  आगरा। विश्व प्रसिद्ध ताजमहल में घूमने आई एक किशोरी पर्यटक की अचानक तबीयत बिगड़ने से कुछ देर के लिए अफरा-तफरी की स्थिति बन गई।…

    कोसीकलां में विशाल रक्तदान शिविर का आयोजन, 71 यूनिट रक्त संग्रहित

    ।।कोसी कलां ।। कोसीकलां में विशाल रक्तदान शिविर का आयोजन, 71 यूनिट रक्त संग्रहित विश्व रक्त दाता दिवस के अवसर पर माँ महारानी चैरिटेबल ब्लड सेंटर की ओर से स्वर्गीय…

    Leave a Reply