भाजपाइयों के साथ विधायक बाबूलाल ने सूनी प्रधानमंत्री के मन की बात

*भाजपाइयों के साथ विधायक बाबूलाल ने सुनी प्रधानमंत्री के मन की बात*
किरावली/ कस्बा के मुख्य बाजार स्थित कार्यालय पर रविवार को सुबह 11बजे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा सम्बोधित मन की बात कार्यक्रम का टीवी पर सीधा प्रसारण हुआ। जिसमें भाजपाइयों और ग्रामीणों के साथ क्षेत्रीय विधायक चौ. बाबूलाल एवं डॉ. रामेश्वर सिंह ने कार्यक्रम को सुना और सराहा। कार्यक्रम 11 बजे से 30 मिनट चला जिसमें प्रधानमंत्री के द्वारा हर क्षेत्र के खिलाड़ियों की हौसलाफजाई के साथ साथ महिला सशक्तिकरण तथा बेटी पढ़ाओ ,बेटी बचाओ की खुलकर हिमायत की तथा केन्द्र एवं प्रदेश सरकार के द्वारा चलाई जा रही विकास योजनाओं की विस्तार पूर्वक चर्चा की। आगामी 21 जून को विश्व योग दिवस पर योग में हिस्सा लेकर स्वास्थ्य को दुरुस्त रखने एवं भारत देश को उंचाई तक पहुंचाने में सभी से सहयोग करने की बात कही। कार्यक्रम में मुख्य रुप से डॉ रामेश्वर सिंह ,उमाशंकर माहौर,घूरेलाल आर्य,अभिजीत सिंह इंदौलिया,मंजू बघेल,मण्डल अध्यक्ष किरावली पवन इंदौलिया,पप्पू उर्फ धर्म सिंह,अमरपाल सिंह मुखिया,डोरीलाल इंदौलिया,प्रेमसिह इंदौलिया,तनुज सिंघल, विनोद इंदौलिया,आरके इंदौलिया,
गजाधर सिंह ,राजवीर सिंह, हरीसिंह सूबेदार,पिंकी सरपंच, बंटू इंदौलिया,लक्ष्मीकांत शुक्ला,पिंकी सरपंच,हाजी रहीस ,दानिश कुरैशी ,गीतम सिह ,पवन राजपूत आदि मौजूद रहे।

Follow us on →     
No Slide Found In Slider.

Updated Video
 
gc goyal rajan
  • Related Posts

    सीकरी नगर पालिका क्षेत्र में वाटर कूलर का शुभारंभ

      फतेहपुर सीकरी आदर्श नगर पालिका परिषद क्षेत्र में तीन स्थानों पर वाटर कूलर लगाकर उनका शुभारंभ किया गया है। पालिका कार्यालय पर स्थित नवीन वाटर कूलर का चेयरमैन शवनम…

    नहीं रहे देश के सबसे बुजुर्ग और ईमानदार विधायक आलम बदी आज़मी

    _निज़ामाबाद से कई बार रहे विधायक, मेदांता लखनऊ में ली अंतिम सांस_ आज़मगढ़। उत्तर प्रदेश के आज़मगढ़ जिले की निज़ामाबाद विधानसभा सीट से कई बार विधायक रहे वरिष्ठ समाजवादी नेता…

    Leave a Reply