मौसम विभाग ने जारी किया हाई अलर्ट

10 जुलाई से 13 जुलाई 2023 के मध्य अन्य जनपदों के साथ-साथ जनपद आगरा में आंधी, मेघ गर्जन, वज्रपात एवं वर्षा होने की व्यक्त की गई सम्भावना।

वज्रपात से बचाव के लिये वज्रपात की पूर्व चेतावनी/अलर्ट प्रेषित करने वाली एप्लीकेशन “दामिनी एप“ को मोबाइल में करें डाउनलोड।*

अपर जिलाधिकारी (वि0/रा0) श्री यशवर्धन श्रीवास्तव ने अवगत कराया है कि निदेशक, इन्चार्ज, भारत सरकार पृथ्वी विज्ञान मंत्रालय, भारत मौसम विज्ञान राज्य मौसम पूर्वानुमान केन्द्र, लखनऊ के मौसम पूर्वानुमान बुलेटिन से प्राप्त सूचना के अनुसार दिनांक 10-07-2023 से 13-7-2023 के मध्य में अन्य जनपदों के साथ-साथ जनपद आगरा में आंधी, मेघ गर्जन, वज्रपात एवं वर्षा होने की सम्भावना व्यक्त की गयी है। उन्होंने आगे यह भी अवगत कराया है कि जान-माल की सुरक्षा के दृष्टिगत सचेत होते हुये बचाव के आवश्यक उपाय एवं आवश्यक संसाधन/व्यवस्था करना सुनिश्चित करें, जिससे कि किसी प्रकार की अप्रिय घटना/जन वर्षा से अपने आप को सुरक्षित करते हुये फसलों/फसल की उपज को भी सुरक्षित स्थान पर रखने का कष्ट करें, जिससे किसी प्रकार के नुकसान आदि से बचा जा सकें। उन्होंने सभी से निम्नांकित दिशा-निर्देश का अनुपालन कर प्रशासन का सहयोग करने का आग्रह किया हैः-

तेज हवा, बारिश व बिजली चमकने के समय बड़े पेड़ के नीचे कच्चे मकानों में शरण लेने से बचें। तेज हवा व बरसात के दौरान पेड़ों के नीचे व कच्ची दीवारों के पास खड़े न हो। बिजली के खम्बों के नीचे पास दुपहिया व चार पहिया वाहन खड़ा न करें। बड़े होर्डिंग्स लगे स्थानों से दूर रहे तथा विद्युत खम्बों, तारों व ट्रांसफार्मर आदि से प्राप्त दूरी बनाये रखे एवं नजदीकी सुरक्षित स्थान पर शरण लें। बैटरी से संचालित मोबाइल, इन्वर्टर इत्यादि उपकरणों को फुल चार्ज रखें। पशुओं को बारिश में बचाने हेतु सुरक्षित स्थान पर बांधे। आपात स्थिति में टोर्च रेन कोट इत्यादि का प्रयोग करें।

पंचायत की जमीन पर पहुंची जेसीबी संचालक लेकर भागा

http://dhunt.in/NK3h5

Source : “TN NEWS 24 आवाज जुर्म के खिलाफ”

अपर जिलाधिकारी (वि0/रा0) ने आगे यह भी अवगत कराया है कि उत्तर प्रदेश राज्य में आंधी-तूफान के साथ वज्रपात की काफी घटनाएं हो रही है तथा पूर्व में आकाशीय विद्युत से आगरा जनपद में भी जनहानि घटित हुई है। अतः यह महत्वपूर्ण है कि हम सभी वज्रपात से बचाव के उपायों का अनुपालन करें तथा “Ministry of Eearth Science and Indian Institute of Tropical Metrorology, Pune“ के सहयोग से वज्रपात की पूर्व चेतावनी/अलर्ट प्रेषित करने वाली एप्लीकेशन “दामिनी एप“ को अपने मोबाइल में डाउनलोड कर लें। दामिनी ऐप लगभ 20 कि0मी0 के क्षेत्र में सम्भावित लाइटनिंग अलर्ट का नोटिफिकेशन लगभग 04 घंटे पूर्व प्रेषित करता है, जिससे व्यक्तियों को सुरक्षित स्थान पर पहुँचने तथा बचाव का अवसर प्राप्त हो सकें।

Follow us on →     
No Slide Found In Slider.

Updated Video
 
gc goyal rajan
  • Related Posts

    बहराइच * आकाशीय बिजली गिरने से युवक का दर्दनाक मौत *मनोज त्रिपाठी.

    बहराइच के तहसील महसी क्षेत्र के ग्राम पंचायत बम्भौरी के मजरा मिसरन पुरवा में आज शुक्रवार को एक दर्दनाक हादसा हो गया l कुदरत का बेहद मार्मिक और दुखद मंजर…

    भाजपा के नवनियुक्त पदाधिकारियों का कोसी कलां में कार्यकर्ताओं ने किया भव्य स्वागत।

    भाजपा के नवनियुक्त पदाधिकारियों का कार्यकर्ताओं ने कोसी कलां में किया भव्य स्वागत। कोसीकलां। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश नेतृत्व द्वारा मथुरा जिला कार्यकारिणी की घोषणा के बाद मंगलवार को…

    Leave a Reply