रूनकता।70 वर्षीय वृद्ध ने जीवन लीला समाप्त करने की ठान यमुना नदी में लगा दी छलांग..

70 वर्षीय वृद्ध ने जीवन लीला समाप्त करने की ठान यमुना नदी में लगा दी छलांग।

घाट के करीब गांव के दो तैराकों ने फुल भंडार चल रही यमुना नदी में कूदकर वृद्ध की बचाई जान।

रूनकता चौकी प्रभारी कुंवर पाल सिंह ने दोनों तैराकों को पुरस्कार देते हुए किया सम्मानित ।

थाना सिकंदरा के कस्बा रुनकता समीप पश्चिमानी घाट पर 70 वर्षीय बुजुर्ग ने आत्महत्या के इरादे से यमुना नदी में छलांग लगा दी। वहां मौजूद लोगों ने वृद्ध को डूबते हुए देखा।जल्द ही पुलिस को भी सूचना दे दी गई सूचना मिलते ही तत्काल रूनकता चौकी प्रभारी कुंवर पाल सिंह पुलिस बल के साथ पहुंचे वही मौजूद गोताखोरों की मदद से वृद्ध को बचा लिया गया। आपको बता दें सुबह तड़के करीब 7 बजे पश्चिमानी घाट पर प्रताप सिंह पुत्र रामस्वरूप आयु करीब 70 वर्ष निवासी कुबेरपुर भरतपुर राजस्थान घाट पर पहुंचा और वही अपनी जीवन लीला समाप्त करने की ठान उफान भरी यमुना नदी में छलांग लगा दी। वहीं मौजूद लोगों ने छलांग लगाते हुए वृद्ध को देख लिया वही खड़े दो युवकों ने वृद्ध को बचाने के लिए यमुना नदी में कूद गए और सकुशल वृद्ध को बचा लिया गया। दोनों बहादुर तैराकों को चौकी प्रभारी रुनकता कुंवर पाल सिंह ने पुरस्कार देते हुए सम्मानित किया।

रिपोर्ट संवाददाता कय्यूम कुरैशी
Follow us on →     
No Slide Found In Slider.

Updated Video
 
gc goyal rajan
  • Related Posts

    ताजमहल पर गर्मी का असर: 17 वर्षीय पर्यटक की बिगड़ी तबीयत, सुरक्षा कर्मियों की तत्परता से टला बड़ा हादसा

    रिपोर्टर – दिलशाद अहमद फतेहपुर सीकरी  आगरा। विश्व प्रसिद्ध ताजमहल में घूमने आई एक किशोरी पर्यटक की अचानक तबीयत बिगड़ने से कुछ देर के लिए अफरा-तफरी की स्थिति बन गई।…

    कोसीकलां में विशाल रक्तदान शिविर का आयोजन, 71 यूनिट रक्त संग्रहित

    ।।कोसी कलां ।। कोसीकलां में विशाल रक्तदान शिविर का आयोजन, 71 यूनिट रक्त संग्रहित विश्व रक्त दाता दिवस के अवसर पर माँ महारानी चैरिटेबल ब्लड सेंटर की ओर से स्वर्गीय…

    Leave a Reply