पत्नी घंटों करती थी मायके बात, खत में तीन तलाक लिखकर मेहर की रकम के चैक के साथ भेजा पत्नी को

 

पत्नी घंटों करती थी मायके बात, खत में तीन तलाक लिखकर मेहर की रकम के चैक के साथ भेजा पत्नी को

 

आगरा में शौहर ने खत में तीन तलाक लिखकर उसे पत्नी के मायके भेज दिया। साथ ही मेहर की रकम का चेक भी साथ लगा दिया। शौहर की नाराजगी इस बात को लेकर थी कि बीवी मायके फोन कर घंटों बात करती थी। इसी बात को लेकर दोनों में तकरार हुई, जिसके बाद बीवी मायके चली गई। मायके में जब उसे शौहर के द्वारा भेजा गया खत मिला तो उसे पढ़कर होश उड़ गए। इसके बाद ये मामला परिवार परामर्श केंद्र पहुंचा।

महिला के निकाह को पांच साल हुए हैं। ससुराल प्रयागराज में है। उसके तीन बच्चे हैं। शौहर नोएडा में काम करता है। वह शौहर के साथ वहीं रह रही थी। पत्नी ने आरोप लगाया कि वो अपने मायके के लोगों से फोन पर बात करती थी। यह बात शौहर को नागवार गुजरती थी। शौहर को कई बार समझाया कि मायके वालों से बात करना कैसे बंद कर सकती हूं। मगर, शौहर का व्यवहार नहीं बदला।

आरोप है कि शौहर आए दिन मारपीट करने लगा। दो महीने पहले घर से निकाल दिया। बच्चे अपने पास रख लिए। बच्चों से मिलने भी नहीं दे रहा है। वह तब से मायके में है। वह ससुराल गई तो ससुर ने बेटे के पास ही जाकर रहने के लिए बोल दिया। एक महीने पहले शौहर का खत मायके पहुंचा। उसमें शौहर ने तीन तलाक लिखा था। उसके साथ एक चेक भी भेजा, जिसमें मेहर की रकम वापस की गई

है।

Follow us on →     
No Slide Found In Slider.

Updated Video
 
gc goyal rajan
  • Related Posts

    सत्यम विद्या मंदिर में धूमधाम से मनाया गया वार्षिक उत्सव, बच्चों की प्रस्तुतियों ने मोहा मन।

    सत्यम विद्या मंदिर में धूमधाम से मनाया गया वार्षिक उत्सव, बच्चों की प्रस्तुतियों ने मोहा मन। कोसी कलां। कोसी कलां क्षेत्र के शालीमार रोड स्थित सत्यम विद्या मंदिर में वार्षिक…

    एक माह से गिरा विद्युत खंभा बना खतरा, महिलाओं का विद्युत विभाग के खिलाफ प्रदर्शन

    एक माह से गिरा विद्युत खंभा बना जानलेवा खतरा, राधा कृष्ण कॉलोनी की महिलाओं का विद्युत विभाग के खिलाफ प्रदर्शन कोसीकला। नगर के गोपाल बाग क्षेत्र स्थित नगला इस्लामपुर रोड…

    Leave a Reply