आगरा में हाईवे पर हत्या: मृतक की बेटी ने पति समेत छह को किया नामजद, पुलिस जांच में जुटी

रितु सारस्वत संवाददाता: आगरा के एत्मादपुर में हाईवे स्थित भागूपुर फ्लाईओवर पर हुई जूता फैक्टरी के कर्मचारी रामबाबू (45) की हत्या के पीछे रंजिश की बात सामने आई है। मृतक की बेटी ने अपने पति समेत छह लोगों को नामजद किया है। परिजनों के मुताबिक रामबाबू की दो बेटियों का ससुरालवालों से विवाद चल रहा है। सुलह के लिए वह परेशान थे।

परिजनों ने पुलिस को बताया कि रामबाबू बुधवार सुबह तकरीबन 10 बजे घर से बाइक लेकर निकले थे। शाम को चार बजे काम खत्म होने के बाद घर लौट रहे थे। भागूपुर फ्लाईओवर पर उनकी हत्या कर दी गई। हमलावरों ने उन पर ताबड़तोड़ गोलियां चलाईं थी। उनके तीन गोलियां लगीं। फायरिंग से अफरातफरी मच गई

आगरा: हाईवे पर जूता फैक्टरी के कर्मचारी की गोलियां मारकर हत्या, रंजिश में वारदात की आशंका

हाईवे पर दुस्साहसिक तरीके से रामबाबू की हत्या से जहां गांववाले स्तब्ध हैं। वहीं परिवार में कोहराम मचा है। पत्नी और आठ बच्चों की रो-रोकर हालत खराब है। मृतक के भाई नेक्शे सिंह ने बताया रामबाबू की सात बेटी रामवती, राजेश्री, मंजू, शशि, आरती, राखी, शिवानी और आठ वर्षीय एक बेटा धीरज है। जिसमें बड़ी बेटी रामवती की शादी सादाबाद में हुई है।

दो बेटियों का ससुरालवालों से चल रहा है विवाद
रामवती और मंजू की शादी 2014 में खंदौली क्षेत्र के गांव नगला ब्रज लाल में हुई थी। पिछले चार पांच साल से ससुरालवालों से इन दोनों बेटियों का किसी बात पर विवाद चल रहा है, जिसके चलते दोनों पिता के घर पर ही रहती हैं। बेटियों की ससुराल से सुलह-समझौते के लिए पिता रामबाबू प्रयास कर रहे थे।

कुछ दिनों से नगला चंदन निवासी महेंद्र बेटियों के ससुराल से विवाद के निस्तारण के लिए मध्यस्थता कर रहा है। बुधवार को भी इसी संबंध में रामबाबू सुबह घर से निकले थे। इसके अलावा मृतक बड़े भाई से भी जमीन को लेकर मनमुटाव चल रहा था।

एसएसपी मुनिराज जी. ने बताया कि मृतक का बेटियों के ससुरालियों से विवाद चल रहा था। विवेचना की जा रही है। मामले में रामबाबू की बेटी मंजू ने नगला चंदन निवासी महेंद्र पति नवल किशोर, ब्रज किशोर, रूप किशोर, जय किशोर और ससुर हुकम सिंह को नामजद किया है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर ली है।

Follow us on →     
No Slide Found In Slider.

Updated Video
 
gc goyal rajan
  • Related Posts

    एक्शन मोड में एसपी: चेकपोस्ट से लेकर थानों तक का औचक निरीक्षण, अवैध माइनिंग और रिस्पॉन्स टाइम पर सख्त निर्देश

    पाकुड़: जिला पुलिस कप्तान (एसपी) आज पूरी तरह एक्शन मोड में नजर आए। दिनांक 05.05.2026 को पुलिस अधीक्षक द्वारा जिला नियंत्रण कक्ष (Dial 112), मुफ़स्सिल थाना, मालपहाड़ी ओ.पी. सहित चांदपुर…

    बंगाल-असम एवं पुडूचेरी की जीत पर गोपीनाथपुर में भाजपा का भव्य उत्सव, गूंजा खुशी का माहौल

    पाकुड़: पश्चिम बंगाल, असम और पुडूचेरी के विधानसभा चुनावों में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के शानदार प्रदर्शन से कार्यकर्ताओं में भारी उत्साह है। इस ऐतिहासिक सफलता का जश्न झारखंड के…

    Leave a Reply