महिला मोर्चा की नवागत नगर अध्यक्ष का महिलाओं ने किया स्वागत।

।। कोसी कलां ।।

महिला मोर्चा की नवागत नगर अध्यक्ष का महिलाओं ने किया स्वागत।


आगामी विधानसभा चुनाव को देखते हुए भारतीय जनता पार्टी अपने सभी कील कांटे दुरूस्त करती नजर आ रही है।  वहीं आज कोसी कलां की भारतीय जनता पार्टी की नवनियुक्त भाजपा महिला मोर्चा की नगर अध्यक्ष सीमा सेठ का नगर की महिलाओं और महिला मोर्चा की पदाधिकारियों ने फूलमाला , पटका और स्मृति चिन्ह देकर जोरदार स्वागत किया।

महिला मोर्चा की नगर अध्यक्ष ने नगर की सभी महिलाओं का इस स्वागत सम्मान का धन्यवाद और अभिनंदन करते हुए कहा कि पार्टी ने उन्हें जो जिम्मेदारी सौंपी है उसका वह पूरी निष्ठा व ईमानदारी के साथ निवर्हन करेंगी। महिला मोर्चा की नवागत अध्यक्ष ने बताया कि केन्द्र व प्रदेश सरकार की तरफ से महिलाओं को सशक्तिकरण करने के लिए हर संभव कोशिश कर रही है।

जिससे महिला हर क्षेत्र में आगे बढ़ सकें। उन्होंने कहा कि सरकार के द्वारा सुकन्या समृद्धि योजना, मुख्यमंत्री कन्या सुमंगल योजना, आदि योजनाओं से लड़कियों के भविष्य को सुरक्षित करने का कार्य किया जा रहा है। ग्रामीण क्षेत्र की महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए उन्हें बैंकों से जोड़ा गया है , महिलाओं के नए स्वयं सहायता समूह बनाए गए हैं। उन्होंने संगठन स्तर पर महिला मोर्चा की कार्यकर्ताओं को महिलाओं के बीच जाकर संवाद स्थापित करने और सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ दिलाने की बात कही।जानकारी देते हुए अवगत कराया कि महिला शक्ति को बढ़ावा देने के लिए रक्षा मंत्रालय निर्मला सीतारमन को दिया गया है। भाजपा में हर वर्ग के लोगों को सम्मान दिया जा रहा है। पार्टी ने हर वर्ग के लोगों के लिए कार्य करना और उनका मान सम्मान समय समय पर बढ़ाया है। जिससे देश के हर हिस्से में विकास की लहर दौड़ रही है।

इस मौके पर रुचि चौधरी एडवोकेट, मोनिका गुप्ता, सीमा बतरा, पूनम अग्रवाल, पूनम जैन, शकुंतला ठाकुर, सोनल अग्रवाल, तरुण सेठ, कन्हैया लाल गोयल,सचिन पालीवाल आदि नगर एवं पार्टी के कार्यकर्ता उपस्थित रहे ।
रिपोर्टर – विष्णु कुमार ।
चैनल से जुड़ने , खबरों व विज्ञापनों के लिए सम्पर्क करें।
मो. न. – 8279987958

Follow us on →     
No Slide Found In Slider.

Updated Video
 
gc goyal rajan
  • Related Posts

    नीलेश तिवारी का पैदल खट्टू श्याम बाबा दर्शन यात्रा

    हज़रत शेख सलीम चिश्ती के 456वें उर्स व कुल में जन सैलाब, 24 और 25 मार्च को “रंग-ए-सूफ़ियाना” कार्यक्रम और भव्य अखिल भारतीय मुशायरा आयोजित होगा।

    कुल की रस्म में रात 3:30 बजे सज्जादानशीन पीरज़ादा अरशद फरीदी चिश्ती ने दी हाज़िरी, देश-दुनिया की अमन-खुशहाली के लिए हुई विशेष दुआ; 24-25 मार्च को होगा ‘रंग-ए-सूफ़ियाना’ और अखिल…

    Leave a Reply