आकाश दीप बघावन, प्रभागीय वनाधिकारी, कतर्नियाघाट वन्य जीव प्रभाग, बहराइच के कुशल नेतृत्व में वर्षाकाल के दृष्टिगत् अवैध कटान एवं अवैध शिकार पर प्रभावी नियंत्रण हेतु
चलाए जा रहे अभियान में गश्ती दल द्वारा दिनांक 28.09.2023 की सायं समय लगभग 4:30 बजे ककरहा रेंज के संरक्षित क्षेत्र हंसुलिया (पश्चिमी) बीट व ककरहा बीट के मध्य से एक अभियुक्त को अनुसूची-1 के संरक्षित व दुर्लभ प्रजाति के वन्य प्राणि रेड सैण्ड बोआ (दोमुहां सॉप) के साथ
गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार किए गए अभियुक्त को माननीय न्यायालय के समक्ष आज 29.09.2023 को प्रस्तुत किया गया। माननीय न्यायालय द्वारा अभियुक्त को न्यायिक हिरासत में लेते हुए जिला कारागार भेज दिया गया।
बरामदगी:1. रेड सैण्ड बोआ (मय बोरी) 2 अदद्
2. भारतीय मुद्रा – 1000रू.
वन टीम1. क्षेत्रीय वन अधिकारी ककरहा डी०पी० कनौजिया
2. वन दरोगा ऋषभ प्रताप सिंह
3. वन्य जीव रक्षक रवीन्द्र राव
4. वन रक्षक सन्तोष कुमार
नाम-पता अभियुक्तःअनीस पुत्र मजीद खॉ निवासी ग्राम – बढ़ईनपुरवा, दा० – बोझिया, था०को०- मुर्तिहा, जनपद- बहराइच।मनोज त्रिपाठी ब्यूरो चीफ 8081466787. बहराइच।
Updated Video




Subscribe to my channel





