PM मोदी ने शुरू किया संकल्प सप्ताह क्या है इसका उद्देश्य?

 

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज, 30 सितंबर को दिल्ली के प्रगति मैदान में स्थित भारत मंडपम में देश में आकांक्षी ब्लॉकों के लिए हफ्ते भर तक चलने वाले ‘संकल्प सप्ताह’  कार्यक्रम का शुभारंभ किया.
बता दें पीएम मोदी ने 7 जनवरी 2023 को इस राष्ट्रव्यापी कार्यक्रम की शुरुआत की थी. इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य नागरिकों के जीवन की गुणवत्ता में सुधार लाने और उन्हें बढ़ाने के लिए ब्लॉक स्तर पर मौजूद प्रशासन में सुधार करना है. इसे देश के कुल 329 जिलों के 500 आकांक्षी ब्लॉकों में लागू किया जा रहा है. आकांक्षी ब्लॉक कार्यक्रम को लागू करने और उसे एक प्रभावी ब्लॉक विकास रणनीति तैयार करने के लिए देशभर में गांव और ब्लॉक लेवल पर चिंतन शिविर आयोजित किए गए. संकल्प सप्ताह इन्हीं चिंतन शिविरों का परिणाम है.

PM Modi ने उद्घाटन किया

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज भारत मंडपम से इस कार्यक्रम का उद्घाटन किया. कार्यक्रम में भारत मंडपम में देश भर से लगभग 3,000 पंचायत और ब्लॉक स्तर के जन प्रतिनिधि और पदाधिकारी भाग लेंगे. इसके अलावा ब्लॉक और पंचायत स्तर के पदाधिकारियों, किसानों और अन्य क्षेत्रों के व्यक्तियों सहित लगभग दो लाख लोग वर्चुअल रूप से इस कार्यक्रम से जुड़े.

हर दिन होगी अलग थीम

बता दें ये ‘संकल्प सप्ताह’ 3 से 9 अक्टूबर तक चलने वाला है, इसे हर दिन अलग थीम पर मनाया जाएगा. खास बात ये है कि हर थीम पूरी तरह से देश को समर्पित की गई है. इसमें समृद्धि दिवस, स्वच्छता, शिक्षा, स्वास्थ्य, कृषि, सुपोषित परिवार जैसी थीम शामिल की गई है, जिनपर पंचायत और ब्लॉक स्तर के अधिकारी काम करेंगे और नागरिकों के जीवन से जुड़ी मुख्य सुविधाओं को बेहतर बनाने की कोशिश करेंगे. वहीं, 9 अक्टूबर को इस सप्ताह का आखिरी दिन ‘संकल्प सप्ताह समावेश समारोह’ के रूप में मनाया जाएगा. इस दिन ये देखा जाएगा को किस ब्लॉक में किस थीम के दौरान नागरिकों के लिए क्या क्या कार्य किए गए हैं और इससे उन्हें लाभ मिला है या नहीं.

Follow us on →     
No Slide Found In Slider.

Updated Video
 
gc goyal rajan
  • Related Posts

    स्मार्ट सिटी के विरोध में सपा नेताओं ने किया ‘गड्ढा पूजन’, नगर निगम और सरकार पर साधा निशाना

    अर्जुन रौतेला आगरा। शहर की बदहाल सड़कों और स्मार्ट सिटी परियोजना के कार्यों को लेकर समाजवादी पार्टी के नेताओं ने शुक्रवार को अनोखे अंदाज में विरोध प्रदर्शन किया। लोहामंडी मार्ग…

    गुजरात प्रदेश सुरत शहर के पांडेसरा विस्तार की आंगन वाड़ी में स्पायरी डेट का सामान******1

    गुजरात हेड राजेंद्र तिवारी कि खास रिपोर्ट मुख्यमंत्री मातृशक्ति योजना में एक्सपायरी चना-दाल वितरण का मामला, गर्भवती महिलाओं के स्वास्थ्य से खिलवाड़ का आरोप सूरत, 7 अगस्त। मुख्यमंत्री मातृशक्ति योजना…

    Leave a Reply