भाभी तेरी मोहब्बत ने जग से विदाई कर दी

मुंगेर

बिहार में भाभी के प्यार में पागल हुए एक शख्स को अपनी जान गंवानी पड़ी. मामला मुंगेर जिला से जुड़ा है. असरगंज थाना क्षेत्र के चौरगांव स्थित शनि देव मंदिर के समीप चौरगांव निवासी पद्दू बिंद के 28 वर्षीय पुत्र जगदेव बिंद को उसके ही चचेरे भाई अनिल बिंद ने दो गोलियां मार दी, जिसके बाद स्थानीय लोगों के घायल युवक को तुरंत ले स्थानीय अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने उसे मृतक घोषित कर दिया.

सूचना के मौके पर पहुंची पुलिस शव को अपने कब्जे में ले लिया और मामले की जांच में जुट गई है. जानकारी के अनुसार मृतक चौरगांव निवासी पद्दू बिंद का 28 वर्षीय पुत्र जगदेव बिंद का उसके चचेरे भाई अनिल बिंद की पत्नी के साथ अवैध संबंध था. पूर्व में मृतक अनिल बिंद की पत्नी को दो बार भगा गया था, जिसको लेकर दोनों के बीच हमेशा झंझट होते रहता था. मृतक एवं उसके चचेरे भाई अनिल बिंद, दोनों पंजाब में मजदूरी का कार्य करते हैं. एक सप्ताह पहले छठ पूजा मनाने के लिए दोनों पंजाब से अपने गांव चौर आये हुए थे.

गांव में ही दोनों के बीच तू-तू, मैं-मै शुरू हुई. गुरुवार को जब मृतक बाल कटवाने जा रहा था कि उसी दौरान गांव के समीप शनि देव मंदिर पास आरोपी भाई अनिल बिंद पहले से घात लगाकर बैठ हुआ. जैसे ही जगदेव बिंद वहां पहुंचा उसने गोली मारकर उसकी हत्या कर दी. घटना की सूचना पर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सिंधु शेखर सिंह, थानाध्यक्ष कौशलेंद्र कुमार, तारापुर थानाध्यक्ष राजेश रंजन दल-बल के साथ घटना स्थल पर पहुंचे और घटना की जानकारी ली.

मृतक के छोटा भाई शाहिद कुमार ने बताया की उसके मृतक के भाई का संबंध चचेरे भाई अनिल बिंद के वाइफ के साथ था। जिसको ले पहले थाना पुलिस भी हों चुका है और इसी मामले को लेकर गुरुवार को अनिल बिंद ने उसके भैया की गोली मारकर हत्या कर दी. मृतक के मम्मी-पापा आज ही पंजाब से वापस लौट रहे हैं और उनको पहुंचने में समय है. इस मामले में जांच को पहुंचे डीएसपी तारापुर सिंधु शेखर ने बताया कि चचेरे भाई ने ही चचेरे भाई की गोली मारकर हत्या कर दी है. मृतक को दो गोलियां लगी थीं. दोनों भाइयों के बीच विवाद का मुख्य कारण अवैध प्रेम संबंध था, जिसको लेकर हत्या की घटना को अंजाम दिया गया है. पुलिस मामले की जांच में जुट गई है.

Follow us on →     
No Slide Found In Slider.

Updated Video
 
gc goyal rajan
  • Related Posts

    होटल गुलिस्ता गेट के समीप व्यक्ति का शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी,

    फतेहपुर सीकरी क्षेत्र स्थित होटल गुलिस्तान गेट के समीप सोमवार सुबह एक व्यक्ति का शव मिलने की सूचना से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। सूचना पर थाना फतेहपुर सीकरी पुलिस…

    नाबालिग को बहला-फुसलाकर ले जाने के आरोप में मुकदमा दर्ज, जांच शुरू

      फतेहपुर सीकरी। थाना फतेहपुर सीकरी पुलिस ने नाबालिग किशोरी को बहला-फुसलाकर ले जाने के आरोप में एक युवक के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस…

    Leave a Reply