खोया पर्स पाकर पर्यटक का खिला चेहरा

महिला पर्यटक का खोया हुआ पर्स ढूंढ कर मथुरा जाकर सौपा


फतेहपुर सीकरी। शुक्रवार को सीकरी की मुगलिया स्मारकों को निहारने मुंबई से सीकरी आई महिला पर्यटक का पर्स कहीं गुम हो गया। शनिवार को महिला के गाइड द्वारा उक्त पर्स को ढूंढ कर मथुरा के एक होटल में जाकर महिला पर्यटक को सुपुर्द किया।
बताते चलें कि शुक्रवार दोपहर मुंबई के परेल निवासी महिला पर्यटक भाग्यश्री अपने परिवार के साथ सीकरी की मुगलिया स्मारकों को निहारने आई। जाते वक्त महिला पर्यटक का पर्स स्मारक में कही गुम हो गया। महिला पर्यटक द्वारा अपने गाइड मेहराजुद्दीन को संपर्क किया। गाइड द्वारा पर्स की खोजबीन की गई तो पता चला कि पर्स एस आई एस कर्मी संतोष कुमार के पास सुरक्षित है। जिसे लेकर गाइड द्वारा मथुरा के शीतल होटल में ठहरी महिला पर्यटक को सुपुर्द किया गया। वहीं पर्स पाकर महिला पर्यटक द्वारा धन्यवाद प्रकट किया गया।

Follow us on →     
No Slide Found In Slider.

Updated Video
 
gc goyal rajan

Related Posts

बजरंगदल सेवा सप्ताह के तहत किरावली में हुआ वृक्षारोपण, विहिप क्षेत्रीय संगठन मंत्री मुकेश खांडेकर ने लगाया बरगद का पौधा

बजरंगदल सेवा सप्ताह के तहत किरावली में हुआ वृक्षारोपण, विहिप क्षेत्रीय संगठन मंत्री मुकेश खांडेकर ने लगाया बरगद का पौधा किरावली। बजरंगदल के सेवा सप्ताह कार्यक्रम के अंतर्गत रविवार को…

श्री गिर्राज देवांश अकादमी का भव्य शुभारंभ, शिक्षा के क्षेत्र में नई पहल

सीमित संसाधनों में अंतरराष्ट्रीय स्तर की रोजगारपरक शिक्षा का केंद्र है श्री गिर्राज देवांश अकादमी : नरेंद्र धनगर (रालोद) श्री गिर्राज देवांश अकादमी का भव्य शुभारंभ, शिक्षा के क्षेत्र में…

Leave a Reply